पश्चिम बंगाल: ''दीदी'' की महारैली में सोनिया-राहुल के शामिल नहीं होने से बंगाल कांग्रेस खुश
पश्चिम बंगाल कांग्रेस इस बात से ''खुश'' है कि राहुल गांधी एवं सोनिया गांधी शनिवार को होने वाली मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की महारैली में हिस्सा नहीं लेंगे।

पश्चिम बंगाल कांग्रेस इस बात से 'खुश' है कि राहुल गांधी एवं सोनिया गांधी शनिवार को होने वाली मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की महारैली में हिस्सा नहीं लेंगे। कांग्रेस की बंगाल इकाई चाहती है कि इस रैली में पार्टी का प्रतिनिधित्व करने जा रहे मल्लिकार्जुन खड़गे बंगाल में कांग्रेस के कार्यकर्ताओं के कथित उत्पीड़न को इसमें उजागर करेंगे।
पश्चिम बंगाल कांग्रेस चाहती थी कि पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं संप्रग अध्यक्ष सोनिया गांधी 19 जनवरी की रैली से दूर रहे और किसी अन्य नेता को तृणमूल कांग्रेस द्वारा आयोजित की जा रही विपक्ष की इस महा रैली में भेजा जाए।
हेराल्ड हाउस खाली करने के आदेश को चुनौती, 28 को होगी अगली सुनवाई
कांग्रेस नेताओं का मानना है ऐसा इसलिए किया जाना चाहिए क्योंकि तृणमूल प्रमुख ममता बनर्जी कमलनाथ के मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ लेने के समारोह में नहीं गई थीं और उनके इसके बजाय पार्टी सांसद दिनेश त्रिवेदी को भेजा था।
ममता बनर्जी ने कहा कि महारैली में कांग्रेस का प्रतिनिधित्व लोकसभा में पार्टी के नेता खड़गे करेंगे। कांग्रेस के एक वरिष्ठ नेता ने कहा कि हम इस बात से खुश हैं कि पार्टी आलाकमान ने हमारी भावनाओं का सम्मान किया। राज्य नेतृत्व का यह मानना था कि सोनियाजी या राहुलजी 19 जनवरी को होने वाली रैली में भाग नहीं लें। लिहाजा हमने पार्टी आलाकमान से राज्य इकाई की भावनाओं का सम्मान करने का अनुरोध किया।
ओडिशा: कांग्रेस को झटका, कार्यकारी अध्यक्ष नव किशोर दास का पार्टी से इस्तीफा, BJD से लड़ेंगे चुनाव
बंगाल कांग्रेस सूत्रों के अनुसार बंगाल कांग्रेस नेतृत्व द्वारा खड़गे को रैली में दिए जाने वाले भाषण के लिए संक्षिप्त जानकारी मुहैया करायी जाएगी। एक अन्य कांग्रेस नेता ने कहा कि हम खड़गे को पश्चिम बंगाल में आतंक की प्रबलता तथा हमारी पार्टी कार्यकर्ताओं के उस संघर्ष के बारे में जानकारी देंगे जो वह तमाम विपरीत परिस्थितियों के बावजूद राज्य सरकार की नीतियों का विरोध कर रहे हैं।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
- west bengal congress bengal congress happy rahul gandhi sonia gandhi bengal cm mamta banerjee maharally mallikarjun kharge harassment of congress workers trinamool congress maharally bengal news hindi news breaking news पश्चिम बंगाल कांग्रेस बंगाल कांग्रेस खुश राहुल गांधी सोनिया गांधी बंगाल सीएम ममता बनर्जी की महारैली मल