नौसेना दिवस विशेष/ ''बीटिंग द रिट्रीट सेरेमनी'' के रंगों की रोशनी से सरोबार हुआ ''गेटवे ऑफ इंडिया''
मुंबई में गेटवे ऑफ इंडिया पर नौसेना दिवस के अवसर पर ''बीटिंग द रिट्रीट'' समारोह चल रहा है। इस मौके पर गेटवे ऑफ इंडिया रंग-बिरंगी लाइट्स से चमचमाता हुआ नजर आ रहा है।

मुंबई में गेटवे ऑफ इंडिया पर नौसेना दिवस के अवसर पर 'बीटिंग द रिट्रीट' समारोह चल रहा है। इस मौके पर गेटवे ऑफ इंडिया रंग-बिरंगी लाइट्स से चमचमाता हुआ नजर आ रहा है।
'Beating the Retreat' ceremony underway as part of the #NavyDay celebrations at Gateway of India in Mumbai. pic.twitter.com/9zEKiF5LtM
— ANI (@ANI) December 4, 2018
बता दें कि चार सितंबर को भारतीय नौसना दिवस मनाया जाता है। प्रत्येक साल यह नौसेना दिवस भारती सेना की भूमिका और उपलब्धियों को लेकर मनाया जाता है। भारतीय नौसेना भारत की सेना की मरीन ब्रांच है जिसे कमांडर इन चीफ भारत के राष्ट्रपति होते हैं। 17वीं शताब्दी में मराठा राजा रहे छत्रपति शिवाजी भोसले को भारतीय नौसेना का पिता कहा जाता है।
#WATCH: 'Beating the Retreat' ceremony underway as part of the Navy Day celebrations at Gateway of India in Mumbai. pic.twitter.com/JHDWkUm28W
— ANI (@ANI) December 4, 2018
क्यों मनाया जाता है नौसेना दिवस
आपको बता दें कि भारत-पाकिस्तान के बीच हुए 1971 के युद्ध में भारत की विजय का जश्न मनाने के लिए हर साल चार दिसंबर को नौसेना दिवस मनाया जाता है। उस युद्ध में भारतीय नौसेना की मिसाइल बोट्स ने कराची हार्बर पर हमला किया था। हमले में पाकिस्तान के चार पोतों को डुबो दिया था। हार्बर के ईंधन क्षेत्रों को भी बर्बाद किया था। उस समय पांच सौ से भी अधिक पाकिस्तानी नौसैनिक मारे गए थे।
प्रधानमंत्री ने दी बधाई
पीएम मोदी ने भी नौसेना दिवस पर बधाई देते हुए कहा कि आज 4 दिसंबर है और आज भारतीय नौसेना का दिवस है और मैं आज ये नौसेना दिवस पर वीरों की धरती से नौसेना को अनेक-अनेक शुभकामनाएं देता हूं।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App