विवेकानंद को भाजपा के ''हिंदुत्व का पुरोधा'' के रुप में पेश करना गलत धारणा पर आधारित: थरुर
कांग्रेस नेता शशि थरुर ने आज कहा कि भाजपा द्वारा स्वामी विवेकानंद को ‘हिंदुत्व का पुरोधा'' के रुप में पेश करना गलत धारणा पर आधारित है।

X
टीम डिजिटल/हरिभूमि, दिल्लीCreated On: 17 Feb 2018 6:27 AM GMT
कांग्रेस नेता शशि थरुर ने आज कहा कि भाजपा द्वारा स्वामी विवेकानंद को ‘हिंदुत्व का पुरोधा' के रुप में पेश करना गलत धारणा पर आधारित है।
थरुर ने अपनी नवीनतम पुस्तक ‘व्हाई आई एम हिंदू' को औपचारिक रुप से जारी किये जाने के मौके पर कहा कि हिंदुत्व का विवेकानंद दृष्टिकोण सभी धर्मों को गले लगाने का है, जो उसके ठीक विपरीत है जिसपर सत्तारुढ़ दल के सदस्य चल रहे हैं।
उन्होंने कहा, ‘‘जिस तरह से भाजपा विवेकानंद को पेश करती है, वह बिल्कुल गलत धारणा पर आधारित है। वाकई, यह उस पर भी आधारित नहीं है जो विवेकानंद के कथनों का सामान्य रुप से अर्थ निकालने से सामने आता है। '
उन्होंने एक सवाल के जवाब में हल्के फुल्के अंदाज में कहा कि भाजपा नेताओं और उनके बीच फर्क यह है कि उन्होंने (थरूर ने) वाकई में विवेकानंद को पढ़ा है।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
Next Story