राहुल के खिलाफ बोलने पर बरखा हुईं बर्खास्त
इस्तीफा देते हुए बरखा ने राहुल गांधी और अजय माकन को जमकर खरी-खोटी सुनाई।

कांग्रेस ने अपनी पार्टी की महिला इकाई की प्रमुख बरखा शुक्ला सिंह को पार्टी से 6 साल के लिए निष्कासित कर दिया है। बरखा पर आरोप है कि उन्होंने कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी और दिल्ली कांग्रेस अध्यक्ष के खिलाफ बोला था। कांग्रेस का कहना है कि बरखा ने पार्टी विरोधी गतिविधियां की हैं, इसलिए उन्हें 6 साल के लिए पार्टी से बाहर किया जाता है।
इस्तीफा देते हुए बरखा ने राहुल गांधी और अजय माकन पर जमकर हमला किया था। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी का यह फैसला उनका ‘मानसिक दिवालियापन' साबित करता है और वह इसके खिलाफ कानूनी कदम उठाएंगी।
उन्होंने कहा, ‘‘कांग्रेस गांधी परिवार की संपत्ति नहीं है।' सिंह ने कहा कि उनकी अभी बीजेपी या अन्य किसी भी पार्टी में शामिल होने की योजना नहीं है। चार सदस्यीय अनुशासनात्मक समिति में दिल्ली के पूर्व मंत्री नरेंद्र नाथ, पूर्व महिला कांग्रेस प्रमुख आभा चौधरी और पार्टी नेता महमूद जिया तथा सुरेंद्र कुमार शामिल हैं।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App