तमिलनाडु के राज्यपाल बनवारी लाल पुरोहित ने की शर्मनाक हरकत, प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान पत्रकार का गाल सहलाया
तमिलनाडु के राज्यपाल बनवारी लाल पुरोहित ने महिला पत्रकार को बिना उनकी अनुमति के गाल सहलाया था। इस हरकत की वजह से राज्यपाल इस विवाद में घिरे नजर आ रहे हैं।

तमिलनाडु के राज्यपाल बनवारी लाल पुरोहित ने महिला पत्रकार को बिना उनकी अनुमति के गाल सहलाया था। इस हरकत की वजह से राज्यपाल इस विवाद में घिरे नजर आ रहे हैं।
'डिग्री के लिए सेक्स' केस में आरोपी महिला के बयान पर बनवारी लाल पुरोहित को घेरा गया था, जिसके लिए उन्होंने प्रेस कॉन्फ्रेस बुलाई थी। इस कॉन्फ्रेस के दौरान जब महिला पत्रकार ने राज्यपाल से सवाल पुछा तो उन्होंने जवाब देने की बजाए राज्यपाल ने उनका गाल सहला दिया था।
महिला पत्रकार राज्यपाल की इस हरकत से काफी नाराज है। महिला पत्रकार ने कहा है कि इस घटना के बाद से वह कई बार मुंह धो चुकी है। उन्होंने आगे कहा है कि मगर वह इस बात को नहीं भुला पाई है।
राज्यपाल की इस हरकत के बाद से ही महिला पत्रकार लक्ष्मी सुब्रमण्यम ने सोशल मीडिया पर इस घटना का विरोध किया है। साथ ही उन्होंने इस घटना पर 630 शब्दों का आर्टिकल भी लिखा है।
वहीं दूसरी तरफ विपक्ष में बैठी द्रमुख ने राज्यपाल की इस घटना का विरोध किया है। द्रमुख के राज्यसभा के सदस्य कनिमोझी ने कहा है कि अगर संदेह नहीं भी किया जाए तब भी संवैधानिक पद पर बैठे एक व्यक्ति को इसकी मर्यादा समझनी चाहिए। उन्होंने आगे कहा है कि एक महिला पत्रकार को छूकर गरिमा का परिचय नहीं दिया है।
बता दें कि तमिनाडु के अरुप्पूकोट्टई के देवांग आर्ट कॉलेज का मामला है। यहां की महिला लेक्चरर पर आरोप लगा है कि उन्होंने छात्रों को ज्यादा नंबर और पैसे के लिए कुछ अधिकारियों के साथ एडजस्ट करने की सलाह दी थी।
हालांकि वह इन आरोपों से इनकार कर रही हैं। एक ऑडियो भी सामने आया था, जिसमें यह महिला लेक्चरर राज्यपाल से अपने संबंधों की बात कह रही है। राज्यपाल ने इसी बात पर सफाई देते हुए प्रेस कॉन्फ्रेंस बुलाई थी।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App