कांग्रेस मुख्यालय के बाहर लगा बैनर, ''पंडित राहुल गांधी'' को दिया देवी-देवताओं ने आशीर्वाद
बैनर पर लिखा है पंडित राहुल गांधी जी को सभी भगवानों ने दिया आशीर्वाद।

X
टीम डिजिटल/हरिभूमि, दिल्लीCreated On: 5 Dec 2017 2:53 PM GMT Last Updated On: 5 Dec 2017 2:53 PM GMT
कांग्रेस उपाध्यक्ष से अध्यक्ष बनने जा रहे राहुल गांधी की चर्चा हर जगह हो रही है खासकर ट्विटर पर।
दरअसल दिल्ली के कांग्रेस मुख्यालय के बाहर बैनर लगे हैं जिसमें राहुल गांधी को पंडित राहुल गांधी लिखा गया है। इस बैनर में 9 भगवान आशीर्वाद दे रहे हैं।
बैनर पर लिखा है पंडित राहुल गांधी जी को सभी भगवानों ने दिया आशीर्वाद। राहुल गांधी की तस्वीर बीच में है और उनकी बाईं ओर लिखा है पंडित राहुल गांधी जी को अध्यक्ष बनने की हार्दिक बधाई।
Banners seen outside Congress HQ in Delhi pic.twitter.com/x8cgxVf0YQ
— ANI (@ANI) December 5, 2017
नीचे पार्टी नेता जगदीश शर्मा, अनिल ठक्कर, गौरव शर्मा और इन्द्रजीत कौशिक की भी तस्वीर है। वहीं एक और भी बैनर लगा है जिसमें हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी लिखा है।
इस बैनर में एक तरफ राहुल की तस्वीर के नीचे लिखा है साल 2017 अध्यक्ष भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस और उसी के सामने राहुल की तस्वीर के नीचे लिखा है साल 2019 भारत के प्रधानमंत्री।
ट्विटर पर ट्रोल हुए राहुल!
गौरतलब है कि गुजरात विधानसभा चुनाव सिर पर हैं और राहुल गांधी ट्विटर पर पीएम मोदी से हर रोज एक सवाल करते हैं। मंगलवार को राहुल ने प्रधानमंत्री से 7वां सवाल किया। उसमें दिए गए आंकड़ों में वो गलती कर बैठे और ट्विटर अपनी गणित में गलती की वजह से खूब ट्रोल हुए।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
Next Story