बांग्लादेश: मंदिरों पर हमलों की साजिश रचने वाला गिरफ्तार
बांग्लादेश में अज्ञात शरारती तत्वों ने हिंदू मंदिरों में तोड़फोड़ की थी।

X
haribhoomi.comCreated On: 30 Nov 2016 12:00 AM GMT
ढाका. बांग्लादेश में मंदिरों और हिन्दुओं के घरों पर हुए हमलों की साजिश रचने वाले को शख्स को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने बताया कि हिन्दू मंदिरों पर हमले करने वाले व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया गया है। गिरफ्तार किये गये आरोपी ने हिंसा भड़काने के लिए एक हिन्दू युवक का फेसबुक अकाउंट हैक किया और मुसलमानों के पूजा स्थलों पर हिन्दू देवताओं की तस्वीर पोस्ट की है। वह मुख्या आरोपियों में से एक बताया गया है।
पुलिस अधिकारी मिजानुर रहमान ने फोन पर पीटीआई को बताया कि, ‘‘हमने कल रात एक साइबर कैफे के मालिक को ब्राह्मणबरिया कस्बे से गिरफ्तार किया है। वह फरार था और हमारा मानना है कि वह मुख्य अपराधियों में से एक है।’ उन्होंने कहा कि मुसलमानों को हमलों के लिए उकसाने को लेकर पुलिस की जांच में एक साइबर कैफे के 30 वर्षीय मालिक जहांगीर आलम की प्रमुख भूमिका की पुष्टि के बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया। अधिकारी के इस बात का पता लगाने की कोशिश कर रहे हैं कि आलम ने हिन्दू युवक का फेसबुक अकाउंट हैक किया था या नहीं। आलम को एक मजिस्ट्रेट की अदालत में पेश किया गया, जिसने उसे चार दिन हिरासत में रखकर पूछताछ करने का आदेश दिया।
अधिकारियों ने बताया कि नसीरनगर हमलों के मामले में हिरासत में लिए गये लोगों में आलम आखिरी संदिग्ध है। इससे पहले इन मामलों में कथित संलिप्तता को लेकर पुलिस ने 100 से अधिक लोगों को गिरफ्तार किया। इस्लामवादियों ने दर्जन भर मंदिरों और 20 घरों पर हमला किया था।
गौरतलब है कि बांग्लादेश में अज्ञात शरारती तत्वों ने हिंदू समुदाय के लोगों कुछ मकानों में आग लगा दी थी और दो मंदिरों में तोड़फोड़ भी की थी। कुछ दिनों पहले भी अल्पसंख्यक हिंदुओं को निशाना बनाया गया था। ताजा घटना ब्राह्मणबरिया जिले के नासिरनगर इलाके की है। इस्लाम धर्म के संदर्भ में एक फेसबुक पोस्ट के बाद कम से कम 15 मंदिरों और 20 से अधिक मकानों में तोड़फोड़ की गई है। एक पुलिस अधिकारी ने पीटीआई-भाषा को बताया, ‘‘मकानों में आग लगने के बाद आरोपी फरार हो गए। दो मंदिरों को भी नुकसान पहुंचाया गया था।
साभार- HT
खबरों की अपडेट पाने के लिए लाइक करें हमारे इस फेसबुक पेज को फेसबुक हरिभूमि, हमें फॉलो करें ट्विटर और पिंटरेस्ट पर-
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
Next Story