BHU के वीसी को सरकार ने भेजा लंबी छुट्टी पर, नहीं किया बर्खास्त
गिरीश चंद्र त्रिपाठी को राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग ने पहले ही नोटिस जारी किया हुआ है।

उत्तर प्रदेश के बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी में अब वीसी को लेकर विवाद बढ़ गया है। छात्रों के विरोध प्रदर्शन और लाठीचार्ज के बाद बीएचयू के वीसी प्रोफेसर गिरीश चंद्र त्रिपाठी सोमवार से छुट्टी पर चले गएष उन्होंने निजी कारणों को छुट्टी की वजह बताया है।
जानकारी के लिए बता दें कि गिरीश को राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग की ओर से छात्राओं की शिकायत पर कार्रवाई करने में नाकाम रहने को लेकर पहले ही नोटिस जारी कर दिया गया है।
पिछले दिनों छात्रा के साथ छेड़खानी के बाद उपजे विरोध-प्रदर्शन के दौरान वीसी त्रिपाठी सुर्खियों में रहे हैं। छात्राओं की वीसी की ओर से छेड़खानी पर एक्शन और सुरक्षा मुहैया कराए जाने की मांग थी।
लेकिन वीसी की धरनास्थल पर न आने की जिद के चलते प्रदर्शन जारी रहा। इसके बाद छात्राओं पर लाठीचार्ज से मामला और बिगड़ गया और हर ओर वीसी की आलोचना होने लगी।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App