Hari bhoomi hindi news chhattisgarh
toggle-bar

पाकिस्तान में चर्च पर हमला, 4 की मौत, 25 घायल

पाकिस्तानी मीडिया के मुताबिक यह धमाका चर्च के बाहर हुआ है या अंदर ये अभी साफ नहीं हो पाया है।

पाकिस्तान में चर्च पर हमला, 4 की मौत, 25 घायल
X

पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (पीओके) के बलूचिस्तान से धमाका हुआ है। इस धमाके में 4 लोगों की मौत हो गई जबकि 25 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सूत्रों ने बताया कि अस्पताल में 25 घायलों को लाया गया है। घायलों में बच्चे और महिलाएं भी शामिल हैं।

बलूचिस्तान के गृह मंत्री सरफराज बुगती ने रविवार को इस घटना की पुष्टि की। मिली जानकारी के मुताबिक क्वेटा के जरहूं रोड पर स्थित कैथोलिक चर्च को निशाना बनाया गया है। मीडिया खबरों के मुताबिक यह धमाका चर्च में हुआ है।

चर्च पर हुए हमले के बाद सुरक्षाबल घटनास्थल पर पहुंच गए हैं। घटनास्थल पर तलाशी अभियान जारी है। बम निरोधक दस्ते को भी तैयार रखा गया है। खबरों के मुताबिक चार आत्मघाती हमलावरों ने चर्च में प्रार्थना के दौरान हमला किया। विस्फोट के बाद गोलीबारी की आवाज भी सुनी गई।

और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App

और पढ़ें
Next Story