बुलंदशहर हिंसा / मुख्य आरोपी योगेश राज के बचाव में आया बजरंग दल, मीडिया के सामने दी सफाई
उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर में भीड़ हिंसा के दौरान मारे गए इंस्पेक्टर सुबोध सिंह की हत्या के मुख्य आरोपी योगेश राज के बचाव में बजरंग दल उतर आया है। बजरंग दल ने कहा कि योगेश राज को फंसाया जा रहा है।

X
टीम डिजिटल/हरिभूमि, दिल्लीCreated On: 9 Dec 2018 11:01 AM GMT Last Updated On: 9 Dec 2018 11:01 AM GMT
उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर में भीड़ हिंसा के दौरान मारे गए इंस्पेक्टर सुबोध सिंह की हत्या के मुख्य आरोपी योगेश राज के बचाव में बजरंग दल उतर आया है। बजरंग दल ने कहा कि योगेश राज को फंसाया जा रहा है।
आगे कहा कि संगठन के नेताओं ने कहा कि हिंसा के समय योगेश राज घटनास्थल मौजूद नहीं था, इसलिए हम कोर्ट के अंदर और बाहर उसका समर्थन करेंगे। इससे पहले योगेश राज ने अपना एक वीडियो भी जारी किया है। जिसमें वो अपने आप को निर्दोष बता रहा है।
फिलहाल योगेश राज अभी भी पुलिस की गिरफ्त से बाहर है, वहीं भीड़ के द्वारा की गई इस हिंसा की जांच पुलिस ने शुरू कर दी है। इस मामले में पुलिस ने 3 लोगों को गिरफ्तार किया है। और 75 अज्ञात लोगों पर मुकदमा दर्ज किया है।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
Next Story