पीवी सिंधु के साथ फ्लाइट में हुई बदसलूकी, ट्विटर पर बयां किया अपना दर्द
पीवी सिंधु के साथ यह घटना चार नवंबर को मुंबई यात्रा के दौरान हुई।

रियो ओलिंपिक में सिल्वर मैडल जीतने वाली बैडमिंटन खिलाड़ी पीवी सिंधु के साथ फ्लाइट में बदसलूकी की गई है। इसका खुलासा खुद उन्होंने अपने ट्विटर हैंडल के जरिए किया है। मुंबई के हवाई सफर के दौरान यह घटना घटी है।
Sorry to say ..i had a very bad experience😤when i was flying by 6E 608 flight to bombay on 4th nov the ground staff by name Mr ajeetesh(1/3)
— Pvsindhu (@Pvsindhu1) November 4, 2017
पीवी सिंधु ने अपनी दर्द ट्विटर हैंडल पर शेयर किया है। अपने ट्वीट में वह लिखती हैं, 'मुझे यह कहते हुए अफसोस हो रहा है कि मेरा अनुभव बेहद बुरा रहा।' इस ट्वीट के बाद विमानन कंपनी में हड़कंप मच गया है।
यह भी पढ़ें: मॉरिशस में सीएम योगी के सामने तिरंगे का अपमान, विपक्ष ने उठाए सवाल
Extremely Sorry its mumbai* 🙏🏻
— Pvsindhu (@Pvsindhu1) November 4, 2017
सिंधु ने अपने ट्वीट में चार नवंबर को मुंबई यात्रा के साथ 6ई 608 फ्लाइट का जिक्र किया है। साथ ही ग्राउंड स्टाफ मिस्टर अजितेश के नाम का भी उल्लेख किया है। सिंधु ने कहा है कि ग्राउंड स्टाफ का व्यवहार बेहद खराब था।
यह भी पढ़ें: वर्ल्ड फूड इंडिया: साध्वी निरंजन ज्योति ने पकाई शेफ इम्तियाज कुरैशी से साथ खिचड़ी
बता दें कि यह फ्लाइट इंडिगो एयरवेज की थी। सिंधु की शिकायत के बाद विमान कंपनी ने अपने स्टाफ के बुरे बर्ताव को लेकर क्षमा मांगी है। साथ ही मेंबर के खिलाफ कार्रवाई का भरोसा दिया है।
यह भी पढ़ें: वर्ल्ड बैंक ने हमारे काम पर लगाई है मुहर, जश्न तो बनता है: पीएम मोदी
अपने अगले ट्वीट में सिंधु ने मुंबई को भी निशाने पर लिया है। कटाक्ष करते हुए वह लिखती हैं, 'बहुत दिल से खेद है कि यह मुंबई है।' बता दें कि सिंधु वर्ल्ड लेवल की खिलाड़ी हैं। यही वजह है कि इस मामले को विमानन कंपनी ने संजीदगी से लिया है और माफी मांगी है।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App