रूस पर बड़ा साइबर हमला, अमेरिका समेत अन्य देशों में चेतावनी जारी
साइबर हमले से यूक्रेन के ओडेसा एयरपोर्ट पर विमान सेवाएं भी प्रभावित हुईं।

अभी कुछ दिनों पहले पूरी दुनिया में हुए बड़े साइबर हमले के बाद एक बार फिर साइबर हमें का खतरा मंडरा रहा है।
ताजा मामले में रूस पर एक बड़ा साइबर हमला हुआ है। इस साइबर हमले में रूस के साथ कई अन्य देश भी चपेट में आए हैं।
इस बार हैकरों ने 'बैडहैबिट' नामक मालवेयर का इस्तेमाल कर रूस और युक्रेन को निशाना बनाया है।
इसे भी पढ़ें- सनकी तानाशाह का साइबर अटैक, चुराया अमेरिका का मिलिट्री प्लान
इस साइबर हमले का असर रूस की इंटरफैक्स न्यूज एजेंसी पर देखने को मिला, इसके साथ यूक्रेन के ओडेसा एयरपोर्ट पर विमान सेवाएं भी प्रभावित हुईं।
अमेरिका ने इस तरह के हमलों से बचने के लिए चेतावनी जारी की है। जानकारों के मुताबिक साइबर हमलावरों ने परिवहन संचालकों सहित बहुत महत्वपूर्ण बुनियादी ढांचे को तुरंत संक्रमित किया है।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App