बाबुल सुप्रियो ने शत्रुघ्न सिन्हा पर साधा निशाना, कहा- तीन तलाक देकर छोड़ दें पार्टी
अभिनेता से बने राजनेता शत्रुघ्न सिन्हा इन दिनों अपनी ही पार्टी के लिए मुसीबत खड़ी कर रहे हैं। हाल ही में राजस्थान उपचुनाव के नतीजों पर ली गई शत्रुघ्न सिन्हा की तीन तलाक वाली चुटकी पर केंद्रीय मंत्री बाबुल सुप्रियो ने उनपर निशाना साधा।

अभिनेता से बने राजनेता शत्रुघ्न सिन्हा ने इन दिनों अपनी ही पार्टी के लिए मुसीबत खड़ी कर रहे हैं। हाल ही में राजस्थान उपचुनाव के नतीजों पर ली गई शत्रुघ्न सिन्हा की तीन तलाक वाली चुटकी पर केंद्रीय मंत्री बाबुल सुप्रियो ने उनपर निशाना साधा।
न्यूज एजेंसी एएनआई के मुताबिक केंद्रीय मंत्री बाबुल सुप्रियो ने कहा कि शत्रुघ्न सिन्हा जी को बोलता हूं आपको इतनी नफरत है तो क्यों रोज आकर संसद में बोलतें हैं? क्यों ऐसे हालात पैदा करते हैं कि दूसरों को बोलना पड़े 'खामोश'। ड्रेसिंग रूम की बात वहीं रहनी चाहिए। आप तीन तलाक दीजिए और खुद छोड़ दीजिए बीजेपी।
Shatrughan Sinha ji ko bolta hu aapko itni nafrat hai to kyo roz aake sansad mein baithte hain? Kyo aisi situation paida karte hain ki dusro ko bolna pade 'khamosh'. Dressing room ki baat wahin rehni chahiye. Aap teen talaq dijiye aur khud chod dijiye BJP: Union Min Babul Supriyo pic.twitter.com/1waZ7sDkZh
— ANI (@ANI) February 3, 2018
आपको बता दें कि राजस्थान में कांग्रेस ने भारतीय जनता पार्टी को करारी शिकस्त देते हुए तीनों सीटें जीत ली हैं। इसी पर भाजपा के शत्रुघ्न सिन्हा ने पार्टी की चुटकी ली।
सिन्हा शुक्रवार को ट्वीट किया, 'सत्तारूढ़ पार्टी के लिए रेकॉर्ड ब्रेकिंग खतरनाक परिणामों के साथ ब्रेकिंग न्यूज- बीजेपी को तीन तलाक देने वाला राजस्थान पहला राज्य बन गया है। अजमेर-तलाक, अलवर-तलाक, मांडलगढ़-तलाक। हमारी पार्टी को झटका देते हुए हमारे विरोधियों ने रिकॉर्ड अंतर से चुनावों में जीत दर्ज की है।
Breaking news with record breaking disastrous results for ruling party - Rajasthan becomes first state to give BJP Triple Talaq. Ajmer: Talaq,Alwar : Talaq ,Mandalgarh: Talaq. Our opponents winning the elections with record margins, giving our party a jolt. 1>2
— Shatrughan Sinha (@ShatruganSinha) February 2, 2018
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App