''बाबरी था कार सेवकों की हत्या का बदला''
राष्ट्रवादी शिव सेना पार्टी के अध्यक्ष जय भगवान गोयल ने कहा कि अयोध्या में उस दिन जो भी किया, सोच समझकर किया, दिल से किया और खुशी से किया।

X
टीम डिजिटल/हरिभूमि, दिल्लीCreated On: 27 April 2017 6:20 PM GMT Last Updated On: 27 April 2017 6:20 PM GMT
राष्ट्रवादी शिव सेना पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और विवादित बाबरी ढांचा गिराने के आरोपी जय भगवान गोयल का विवादित बयान सामने आया है।
एक इंटरव्यू के दौरान उन्होंने कहा कि 6 दिसंबर 1992 को विवादित बाबरी ढांचा सोची समझी रणनीति के तहत गिराया गया था।
उन्होंने आगे कहा कि अयोध्या में उस दिन जो भी किया, सोच समझकर किया, दिल से किया और खुशी से किया। उन्होंने इस मामले में सपा के मुलायम सिंह की भूमिका का जिक्र करते हुए कहा कि 1990 में यूपी के मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव ने कार सेवकों की हत्या कराई, उनके शव सरयू में फेंकवा दिए।
उन्होंने बताया कि हिन्दू समाज में इसकी वजह से काफी गुस्सा था और समस्त हिंदू समाज इस बात का बदला लेना चाहता था। उन्होंने बताया कि हम लोग पूरी तैयारी के साथ और डायनामाइट लेकर गए थे।
उन्होंने बताया कि शिव सेना के विधायक पवन पांडेय ने सभी हिंदुओं को गैचा, गैंतिया, हथौड़े, सीढ़ी, लाठी डंडे आदि उपलब्ध कराए थे।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
Next Story