राम मंदिर को लेकर रामदेव की भाजपा को चेतावनी
लोकसभा चुनाव 2019 से पहले एक बार फिर राम मंदिर (Ram Mandir) का मुद्दा गरमा गया है। राम मंदिर को लेकर सियासत गर्म है। इसी बीच योग गुरू बाबा रामदेव (Baba Ramdev) ने मंदिर निर्माण को लेकर एक बड़ा बयान दिया है।

X
टीम डिजिटल/हरिभूमि, दिल्लीCreated On: 3 Dec 2018 11:09 AM GMT Last Updated On: 3 Dec 2018 11:09 AM GMT
लोकसभा चुनाव 2019 से पहले एक बार फिर राम मंदिर (Ram Mandir) का मुद्दा गरमा गया है। राम मंदिर को लेकर सियासत गर्म है। इसी बीच योग गुरू बाबा रामदेव (Baba Ramdev) ने मंदिर निर्माण को लेकर एक बड़ा बयान दिया है।
उन्होंने कहा है कि मंदिर के लिए बीजेपी को अध्यादेश लाना चाहिए। अगर ऐसा नहीं होता है तो लोगों का भाजपा (BJP) से विश्वास उठा जाएगा। भाजपा लोगों का भरोसा खो देगी।
बाबा रामदेव ने कहा कि किसी भी लोकतंत्र में संसद न्याय का सबसे बड़ा मंदिर है। भाजपा की सरकार है वह चाहे तो मंदिर बनाने के लिए अध्यादेश ला सकती है।
उन्होंने कहा कि करोड़ो लोग मंदिर को बनते हुए देखना चाहते हैं। भाजपा की सरकार होते हुए भी अगर मंदिर नहीं बनेगा तो पार्टी लोगों के बीच अपना विश्वास खो देगी।
राम मंदिर राजनीति का नहीं देश के गौरव का विषय है। 25 नवंबर को विहिप की ओर से आयोजित किए गए कार्यक्रम में साधू संतों नें शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे के नेतृत्व में राम मंदिर की मांग उठाई थी।
वहीं कुछ दिन पहले RSS की ओर से पूरे देश में जनसमर्थन जुटाने के लिए रथयात्रा भी शुरू हुई है।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
Next Story