अयोध्या विवाद: रिजवी के बयान पर मुफ्ती मुकर्रम ने किया पलटवार, कहा- दिमाग हो गया है खराब
अयोध्या में विवादित स्थल पर शिया सेन्ट्रल वक्फ बोर्ड के चेयरमैन सैयद वसीम रिजवी द्वारा बुधवार को दिए गए बयान पर मुस्लिम मौलवी मुफ्ती मुकर्रम ने पलटवार किया है।

अयोध्या में विवादित स्थल पर शिया सेन्ट्रल वक्फ बोर्ड के चेयरमैन सैयद वसीम रिजवी द्वारा दिए गए बयान पर मुस्लिम मौलवी मुफ्ती मुकर्रम ने पलटवार किया है।
मुफ्ती मुकर्रम ने कहा है कि ये हमारे भारत की पॉलिसी और संविधान के खिलाफ है। मुझे तो लगता है किसी का दिमाग खराब हो गया हो वही ऐसी बातें कह सकता है। उन्होंने आगे कहा कि जो मंदिर है वो मंदिर रहे जो मस्जिद है वो मस्जिद रहे और हर धर्म को आधार हो।
Ye hamare Bharat ki policy aur samvidhaan ke khilaaf hai. Mujhe to lagta hai kisi aadmi ka dimaag kharab ho gaya ho wahi aisi baatein keh sakta hai. Jo mandir hai wo mandir rahe jo masjid hai wo masjid rahe aur har dharm ka aadar ho: Mufti Mukarram, Muslim Cleric on Wasim Rizvi pic.twitter.com/UjWybPNpem
— ANI (@ANI) March 1, 2018
इसके आलाव मुफ्ती मुकर्रम ने कहा कि आज की तारीख में कोई नेता नहीं है जिसका पूरा देश मानता हो। आज जरूरत है जिसको पूरा देश मानता हो उसका ऑर्डर चले और वो सुप्रीम कोर्ट है।
Aaj ki tareekh mein koi neta nahi hai jiska poora desh maanta ho. Aaj zaroorat hai jisko poora desh maanta ho uska order chale aur wo Supreme Court hai: Mufti Mukarram, Muslim Cleric on #Ayodhya issue pic.twitter.com/j6o80HgoHo
— ANI (@ANI) March 1, 2018
वसीम रिजवी ने दिया था ये बयान
आपको बता दें कि बुधवार को वसीम रिजवी ने कहा था कि उन्होंने ऑल इंडिया पर्सनल लॉ बोर्ड से अयोध्या में बने नौ मस्जिदों के बारे में पूछा है। उन्होंने कहा कि इतिहासकारों के मुताबिक मुगल शासकों ने हिंदू मंदिर तोड़कर बनाए थे।
वसीम रिजवी ने सवाल उठाया है कि अगर विवादित मस्जिद भी ऐसी जगह बना है और या फिर इसी तरह कहीं और, तो क्या इसे वैध और जायज ढांचा माना जाएगा?
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App