ये है दुनिया का सबसे बदनाम म्यूजिक कॉन्सर्ट
म्यूजिक कॉन्सर्ट को लोगों के लिए मनोरंजन का एक जरिया समझा जाता है।

म्यूजिक कॉन्सर्ट को लोगों के लिए मनोरंजन का एक जरिया समझा जाता है। लेकिन क्या आपको मालूम है एक देश ऐसा भी है, जहां म्यूजिक पार्टी में म्यूजिक के अलावा ड्रग्स और मर्डर तक शामिल है।
आज हम आपको दुनिया की सबसे खतरनाक म्यूजिक पार्टी के बारे में बताने जा रहे हैं। जहां खुलेआम ड्रग्स लेने से लेकर मर्डर जैसा क्राइम होता है।
इसे भी पढ़ें- बॉलीवुड की ये मशहूर हसीनाएं खा चुकी हैं जेल की हवा
जी हां ऑस्ट्रेलिया के विक्टोरिया शहर में होने वाला रेनबो सरपेंट फेस्टिवल, म्यूजिक कॉन्सर्ट के अलावा अपने क्राइम के लिए भी जाना जाता है। ये फेस्टिवल 4 दिनों का होता है, यहां आने वाले लड़के-लड़कियां खुलेआम ड्रग्स लेकर हुड़दंगई करते हैं।
इसे भी पढ़ें- ये है दुनिया की सबसे बदनाम जेल, ऐसे हैं अंदर के हालात
इस साल रेनबो सरपेंट फेस्टिवल में करीब 16 हजार लोग कॉन्सर्ट का हिस्सा बने। फेस्ट में लोग अजीब-अजीब कॉस्ट्यूम पहनकर एंट्री करते हैं। इनमें से कुछ लोग तो शर्टलेस ट्रेडिशन फॉलो करते हैं और पार्टी का हिस्सा बनते हैं।
इस फेस्टिवल में कई बार लड़कियों के यौन उत्पीड़न का मामला सामने आया। इतना ही नहीं चोरी, मारपीट तो जैसे इस फेस्टिवल का हिस्सा बन गए हैं। पुलिस के मुताबिक इस फेस्ट में युवा इस कदर ड्रग्स के नशे में डूबे रहते है कि कोई हत्या जैसी घटना न हो उसे चमत्कार ही माना जाएगा।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App