नामचीन हस्तियों के सामानों की नीलामी, 16 लाख में बिका अमजद अली का सरोद
कई नामचीन हस्तियों की कुल 16 महत्वपूर्ण सामानों की धमार्थ कार्यों के लिए नीलामी की गई।

X
नई दिल्ली. लोकप्रिय सरोदवादक उस्ताद अमजद अली खान का सरोद, लिएंडर पेस की टेनिस रैकेट, अभिनव बिंद्रा की रायफल, शबाना आजमी की सर्वश्रेष्ठ छात्रा का स्वर्ण पदक समेत कई नामचीन हस्तियों की कुल 16 महत्वपूर्ण सामानों की यहां धमार्थ कार्यों के लिए नीलामी की गई। अभिनेता राहुल बोस और उनके गैर सरकारी संगठन द फाउंडेशन ने कल रात यहां अलग अलग क्षेत्रों के 16 महान भारतीय हस्तियों की 16 महत्वपूर्ण वस्तुओं की नीलामी कार्यक्रम की मेजबानी की। 45 वर्षीय बोस ने इस अवसर पर कहा कि ‘द आइडिया ऑफ इंडिया’ कार्यक्रम में 16 महान भारतीयों द्वारा दान की गयी चीजों की नीलामी की गयी।
इन महान हस्तियों ने अपनी प्रतिभा एवं उदारता से हर भारतीय को गौरवान्वित किया है। कल आयोजित हुए नीलामी कार्यक्रम में ये महान हस्तियां मुंबई की कई दूसरी नामचीन हस्तियों के साथ शामिल हुईं। दानकर्ताओं में उस्ताद अमजद अली खान, जावेद अख्तर, शबाना आजमी, अभिनव बिंद्रा, चाल्र्स कोरिया, अमिताभ घोष, आमिर खान, आरके लक्ष्मण और रघु राय जैसी हस्तियां शामिल हैं। कार्यक्रम में महान काटरूनिस्ट लक्ष्मण अपनी पत्नी के साथ आए। लक्ष्मण अरसे बाद किसी सार्वजनिक कार्यक्रम का हिस्सा बने।
खबरों की अपडेट पाने के लिए लाइक करें हमारे इस फेसबुक पेज को फेसबुक हरिभूमि और हमें फॉलो करें ट्विटर पर-
नीचे की स्लाइड्स में पढ़ें, नीलामी में कौन सी चीजें थी शामिल-
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
Next Story