रॉड से मारना चाहते थे मुझे हमलावरः मनोज
हमलावरों ने तिवारी के निजी सहायक अभिनव मिश्रा और उनके रसोइए के साथ मारपीट भी की।

दिल्ली बीजेपी अध्यक्ष मनोज तिवारी के घर पर बीते रविवार की रात हमला होने का मामला सामने आया है। तिवारी ने ट्वीट कर कहा है कि रात 1 बजे करीब 10 लोगों ने उनके घर पर हमला किया।
इस मामले में मनोज तिवारी का कहना है कि हमलावर हाथ में रॉड लिए हुए थे और उन्होंने उनके बेडरूम तक घुसने की कोशिश की। कुछ अन्य बीजेपी नेताओं ने भी पुलिस पर आरोपियों को बचाने का आरोप लगाया है।
दूसरी तरफ पुलिस ने बताया कि हमला सांसद मनोज तिवारी पर नहीं किया गया बल्कि यह रोडरेज का मामला है। और उस समय तिवारी घर पर मौजूद नहीं थे।
Looks like a big conspiracy, that too with police involvement.No one should be spared:Delhi BJP Chief Manoj Tiwari after his house ransacked pic.twitter.com/ADM2bl48fH
— ANI (@ANI_news) May 1, 2017
मेरे 159 North Avenue आवास पर 8-10 लोगों ने हमला कर दिया है ... @ANI_news @PTI_News @apnnewsindia
— Manoj Tiwari (@ManojTiwariMP) April 30, 2017
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App