अटल को पहली बार देखते ही नेहरु ने कह दिया था ''तुम एक दिन प्रधानमंत्री बनोगे''
अटल जी को बहुत पसंद करते थे नेहरु।

X
टीम डिजिटल/हरिभूमि, दिल्लीCreated On: 5 Aug 2017 5:16 PM GMT
अटल जी को कवि, पत्रकार और अनोखे वक्ता के तौर पर जाना जाता है। अटल बिहारी वाजपेयी अपने दल के अलावा विपक्ष के दूसरे दलों के नेताओं के साथ भी हमेशा संपर्क में रहते थे। देश अटल जी को उनके शब्दों, अभिव्यक्ति और भाषण कला के लिए तो याद करता ही है।
इसके अलावे उनकी समझदारी के लिए भी याद करता है। अटल जी ने कभी अपने को खांचे में नहीं बांधा। इसीलिए अटल जी को विपक्ष में नेहरू स्टाइल राजनीति करने वाला भी कहा जाता रहा है।
जब अटल जी पहली बार लोकसभा में पहुंचे और कश्मीर मुद्दे को वाजपेयी ने ओजस्वी भाषण देकर उठाया। तब पंडित नेहरू ने कहा था कि वाजपेयी एक दिन भारत के प्रधानमंत्री बनेंगे। 1996 में ये सच साबित हुई।
वाजपेयी का इस तरह से भाषण देना तत्कालीन प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू को काफी पसंद आया था। स्वयं नेहरू युवा अटल बिहारी को बहुत पसंद करते थे।
साल 1964 में जवाहर लाल नेहरू के निधन के बाद अटल बिहारी वाजपेयी उन्हें श्रद्धांजलि देने पहुंचे थे।श्रद्धांजलि देने के बाद वाजपेयी ने कहा था 'एक सपना अधूरा रह गया। एक गीत मौन हो गया और एक लौ बुझ गई। दुनिया भर को भूख और भय से मुक्त कराने का सपना।
गीता के ज्ञान से भरा गीत और रास्ता दिखाने वाली लौ। अटल जी ने कहा था। जिस दिन भारत मजबूत हो जाएगा वही पंडित नेहरू की सच्ची श्रद्धांजलि होगी।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
Next Story