''अटल जी'' के जन्मदिन से पहले जारी हुआ 100 रुपये का सिक्का
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के जन्मदिन से एक दिन पहले उनके चित्र वाला 100 रुपये का सिक्का जारी किया है। संसद के एनेक्सी भवन में एक समारोह आयोजित करके यह सिक्का जारी किया गया।

X
टीम डिजिटल/हरिभूमि, दिल्लीCreated On: 24 Dec 2018 3:31 PM GMT Last Updated On: 24 Dec 2018 3:31 PM GMT
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी (Atal Bihari Vajpayee) के जन्मदिन से एक दिन पहले उनके चित्र वाला 100 रुपये का सिक्का जारी किया है। संसद के एनेक्सी भवन में एक समारोह आयोजित करके यह सिक्का जारी किया गया।
सिक्के का वजन 35 ग्राम है। जिसपर एक तरफ अटल जी के नाम के साथ उनकी तस्वीर बनी है। सिक्के पर अटल जी का नाम देवनागरी और अंग्रेजी में लिखा है। तस्वीर के नीचे ही अटल जी का जन्म वर्ष और उनके निधन का साल लिखा है।
सिक्के के दूसरी ओर भारत और 100 रुपये लिखा है। इस पर राष्ट्रीय चिन्ह अशोक स्तंभ भी बना हुआ है। आपको बता दें कि पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी का निधन 16 अगस्त को इसी साल 93 वर्ष की आयु में हुआ था। वह तीन बार प्रधानमंत्री के रूप में देश की सेवा कर चुके हैं।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
- Atal Bihari Vajpayee Atal Bihari Vajpayee Latest News Atal Bihari Vajpayee 100 rupee Coin Atal Bihari Vajpayee Coin atal bihari vajpayee poems atal bihari vajpayee books atal bihari vajpayee samadhi atal bihari vajpayee kavita atal bihari vajpayee daughter atal bihari vajpayee wife atal bihari vajpayee photo atal bihari vajpayee news Narendra Modi PM Modi Modi मोदी नरेंद्र मोदी अटल बिहारी वाजपेयी अटल बिहारी वाज�
Next Story