भाजपा मुख्यालय से निकलेगी वाजपेयी की अंतिम यात्रा, स्मृति स्थल पर कल शाम 4 बजे होगा अंतिम संस्कार
अटल बिहारी वाजपेयी का पार्थिव शरीर आज रात कृष्णा मेनन मार्ग स्थित उनके आवास पर ही रहेगा।

भारतीय राजनीति के करिश्माई नेता पूर्व पीएम अटल बिहारी वाजपेयी का लंबी बीमारी के बाद आज शाम 5 बजकर 5 मिनट पर दिल्ली के अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान एम्स में निधन हो गया।
इसके बाद उनका पार्थिव शरीर कृष्णा मेनन मार्ग स्थित उनके आवास पर लाया गया। अटल बिहारी वाजपेयी का पार्थिव शरीर आज रात कृष्णा मेनन मार्ग स्थित उनके आवास पर ही रहेगा।
भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने कहा कि शुक्रवार सुबह करीब नौ बजे उनके पार्थिव शरीर को भाजपा मुख्यालय लाया जाएगा। यहां से करीब एक बजे अंतिम यात्रा निकाली जाएगी।
वाजपेयी की अंतिम यात्रा शुक्रवार को भाजपा मुख्यालय से दीन दयाल उपाध्याय मार्ग होते हुए आईटीओ रेड लाइट पहुंचेगी। इसके बाद वहां से राजघाट के राष्ट्रीय स्मृति तक जाएगी।
At 9 am tomorrow his mortal remains will be taken to BJP headquarters and at 1 pm his last journey will begin. Funeral will be held at 4 pm at Smriti Sthal: BJP President Amit Shah #AtalBihariVajpayee pic.twitter.com/tYYWwenLbp
— ANI (@ANI) August 16, 2018
राष्ट्रीय स्मृति स्थल पर ही करीब चार बजे अटल बिहारी वाजपेयी का अंतिम संस्कार किया जाएगा। बता दें कि सरकार ने पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के सम्मान में आज सात दिन के राष्ट्रीय शोक की घोषणा की है।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App