जब मोदी ने भेजा था पोस्टकार्ड तो तत्काल बिहार पहुंच गए थे अटल बिहारी वाजपेयी, लोग रह गए थे हैरान
बिहार के उपमुख्यमंत्री सुशील मोदी ने अटल बिहारी वाजपेयी के साथ बिताये पल को याद करते हुए एक दिलचस्प वाक्या शेयर किया है। उन्होंने बताया कि कैसे एक पोस्टकार्ड के मिलते ही वो बिहार आ गए थे।

X
टीम डिजिटल/हरिभूमि, दिल्लीCreated On: 17 Aug 2018 1:36 PM GMT Last Updated On: 17 Aug 2018 1:36 PM GMT
बिहार के उपमुख्यमंत्री सुशील मोदी ने अटल बिहारी वाजपेयी के साथ बिताये पल को याद करते हुए एक दिलचस्प वाक्या शेयर किया। उन्होंने बताया कि अटल बिहारी जब भी बिहार आते थे तो कहते थे तुम बिहारी हो हम तो अटल बिहारी हैं।
सुशील मोदी ने आगे बताया कि मैं अटलजी को अपनी शादी में बुलाने के लिए सोचा। चुनाव हार चुके थे स्थिति निराशाजनक बनी हुई थी, लेकिन मैंने अटलजी को एक पोस्टकार्ड भेजकर शादी का निमंत्रण दे दिया।
चुनाव हारने के बावजूद अटलजी हमारी शादी में पहुंच गए। वे अंतर्जातीय विवाह को सही मनाते थे और इसे बढ़ावा भी देते थे इसलिए शायद वह मेरे विवाह में भी आए। क्योंकि मैंने अंतर्जातीय विवाह किया था।
अटल का व्यक्तित्व इतना विराट था कि वह पार्टी लाइन से बाहर जाकर भी कई चीजों को कर देते थे जो शायद किसी भी नेता के लिए आसान नहीं होता है। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार भी उनके साथ सरकार में काम चुके हैं।
आपको बता दें कि अटलजी की मृत्यु 93 वर्ष की उम्र में इलाज के दौरान एम्स में हो गई। अटल एक कवि, एक प्रखर राजनेता और एक समाज को आइना दिखाने वाले व्यक्ति थे।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
Next Story