उत्तरी मेक्सिको की जेल में कैदियों के बीच खूनी संघर्ष, 13 की मौत
सुरक्षा अधिकारी को दंगा रोकने के लिए बल प्रयोग करना पड़ा।

X
टीम डिजिटल/हरिभूमि, दिल्लीCreated On: 12 Oct 2017 12:33 AM GMT Last Updated On: 12 Oct 2017 12:33 AM GMT
उत्तरी मेक्सिको के न्यूवो लियोन राज्य की कादेरेयता जेल में दंगा हो गया। इसमें 13 कैदियों की मौत हो गई और आठ कैदियों की हालत नाजुक है। मृतकों की संख्या बढ़ सकती है।
सुरक्षा अधिकारी को दंगा रोकने के लिए बल प्रयोग करना पड़ा। प्रवक्ता आल्डो फसी ने बताया कि यह दंगा कादेरेयता जेल में दोपहर के वक्त हुआ।
उन्होंने संवाददाताओं को बताया कि दंगा रोकने में विफल रहने के बाद शाम पांच बजे अधिकारियों ने कैदियों और सुरक्षाकर्मियों की जान बचाने के लिए बल प्रयोग करने का निर्णय लिया।
कल दोपहर भर कैदियों के परेशान परिजन जेल के गेट पर अधिकारियों से अपने संबंधियों का हालचाल जानने के लिए संघर्ष करते रहे।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
Next Story