ज्योतिषी ने कहा लड़की होगी, तो ससुराल वालों ने बहू पर फेंका एसिड
ज्योतिष ने कहा था कि इस बार भी वो लड़की को ही जन्म देगी।

इंडिया टाइम्स के मुताबिक, जानकारी के मुताबिक, जिस महिला को जलाया गया उसका नाम टी गिरिजा है। वह 28 साल की है। गिरिजा ने पिछले साल भी एक लड़की को ही जन्म दिया था। इसबार उसके प्रेग्नेंट होने पर ससुराल वाले उसे एक ज्योतिषी के पास ले गए। परिवार वाले जानना चाहते थे कि गिरिजा इस बार लड़के को जन्म देगी या नहीं। ज्योतिष ने कहा कि गिरिजा फिर से लड़की को ही जन्म देने वाली है। इसपर ससुराल वालों ने गिरिजा को परेशान करना शुरू कर दिया। पुलिस ने बताया कि वे लोग गिरिजा से अपने पिता के घर से पैसे लाने को भी कहते थे। ताकि उन पैसों से उसकी दोनों बेटियों का आने वाले वक्त में ध्यान रखा जा सके। उन लोगों ने गिरिजा पर गर्भपात करवाने के लिए भी दबाव बनाया था।
20 अगस्त को गिरिजा की सास लक्ष्मी और उसकी नंद टी शुभांगनी ने उसपर मिट्टी का तेल छिड़कर आग लगानी चाही। हालांकि, गिरिजा उस वक्त किसी तरह बच गई। लेकिन उसके पेट पर कुछ जलने के निशान अब तक हैं। फिलहाल गिरिजा का पति, उसकी सास और नंद फरार है। गिरीजा जिसकी शादी 2014 में श्रीमूला नाम के व्यक्ति से हुई थी। इसके पास डेढ साल की बच्ची है। पुलिस की रिपोर्ट के मुताबिक जो एसिड महिला पर इस्तेमाल हुआ है वो पूर्ण रुप से प्रतिबंधित है। 2011 की लिंग अनुपात रिपोर्ट के मुताबिक आंध्र प्रदेश में 1000 लड़कों पर 939 लड़कियां हैं।
खबरों की अपडेट पाने के लिए लाइक करें हमारे इस फेसबुक पेज को फेसबुक हरिभूमि, हमें फॉलो करें ट्विटर और पिंटरेस्ट पर-
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App