असम मानवाधिकार कार्यकर्ता ने बंद को लेकर राहुल गांधी के खिलाफ दर्ज कराई शिकायत
असम में एक मानवाधिकार कार्यकर्ता ने सोमवार को कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी पर आरोप लगाया है कि उनकी पार्टी द्वारा आहूत बंद आम जनता का शोषण है। कार्यकर्ता की शिकायत के बाद राहुल के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई।

X
टीम डिजिटल/हरिभूमि, दिल्लीCreated On: 11 Sep 2018 12:10 AM GMT Last Updated On: 11 Sep 2018 12:10 AM GMT
असम में एक मानवाधिकार कार्यकर्ता ने सोमवार को कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी पर आरोप लगाया है कि उनकी पार्टी द्वारा आहूत बंद आम जनता का शोषण है। कार्यकर्ता की शिकायत के बाद राहुल के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई।
एनजीओ ‘सहाय' के अध्यक्ष राजू महंत ने मोरीगांव सदर पुलिस थाने में दर्ज कराई शिकायत में कहा कि कांग्रेस ने असम में आम जनता के अधिकारों का हनन किया।
उन्होंने अपनी शिकायत में कहा कि बंद के कारण मरीजों को अस्पताल जाने में परेशानियों का सामना करना पड़ा। महंत का एनजीओ बेसहारा बुजुर्गों और वंचित बच्चों के अधिकारों के लिए काम करता है।
पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा, 'शिकायत के आधार पर पार्टी अध्यक्ष के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है।' अधिकारी ने बताया कि गुवाहाटी उच्च न्यायालय के पिछले साल दिए आदेश के आधार पर प्राथमिकी दर्ज की गई है।
अदालत ने पिछले साल राज्य में हड़तालों को 'अवैध एवं असंवैधानिक' करार दिया था। कांग्रेस ने तेल के बढ़ते दामों और रुपये की गिरावट को रोक पाने में भाजपा नेतृत्व वाली राजग सरकार की असमर्थता के खिलाफ सोमवार को भारत बंद का एलान किया था।
भाजपा शासित राज्य असम में दिन की शुरुआत में बंद समर्थकों के ट्रेनों की आवाजाही रोकने , राष्ट्रीय राजमार्ग जाम करने और टायर जलाने आदि से जनजीवन प्रभावित हुआ।
अधिकारी ने बताया कि कुछ प्रदर्शनकारियों ने सार्वजनिक वाहनों की आवाजाही रोकने के लिए बांस के अवरोधक लगाएं, जिससे छात्रों और ऑफिस जाने वालों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
Next Story