मध्यप्रदेश-राजस्थान की नई सरकार की पारी होगी शुरू, 17 दिसंबर को शपथ लेंगे गहलोत और कमलनाथ
मध्य प्रदेश में बहुमत मिलने के बाद कांग्रेस ने कमलनाथ को मु़ख्यमंत्री पद के लिए नियुक्त किया है वहीं राजस्थान में भी कांग्रेस के सीएम पर अंतिम मुहर लगा दी गई है।

X
टीम डिजिटल/हरिभूमि, दिल्लीCreated On: 15 Dec 2018 1:54 AM GMT Last Updated On: 15 Dec 2018 1:54 AM GMT
मध्य प्रदेश में बहुमत मिलने के बाद कांग्रेस ने कमलनाथ को मु़ख्यमंत्री पद के लिए नियुक्त किया है वहीं राजस्थान में भी कांग्रेस के सीएम पर अंतिम मुहर लगा दी गई है।
पार्टी की तरफ से पर्यवेक्षक बनाकर भेजे गए केसी वेणुगोपाल से चर्चा कर कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने फैसला लिया कि अशोक गहलोत राजस्थान के सीएम होंगे और सचिन पायलट डेप्युटी सीएम होंगे। दोनों ही नेता 17 दिसंबर को शपथ लेंगे।
खबर के मुताबिक, कमलनाथ का शपथग्रहण समारोह 17 दिसंबर को डेढ़ बजे भोपाल के लाल परेड ग्राउंड में आयोजित किया जाएगा।
दोनों मुख्यमंत्रियों ने माना आभार
इसके बाद अशोक गहलोत व कमलनाथ ने कहा कि मैं राहुल गांधी और नवनिर्वाचित विधायकों का धन्यवाद देता हूं। आभारी हूं कि हमें जनता की सेवा करने का मौका मिलेगा। जिन मुद्दों की बात करके हम लोग आगे बढ़े थे, उन पर काम होगा। सुशासन और किसानों का कर्जा माफ करना इसमें मुख्य हैं। पांच साल तक लोगों ने जो समस्याएं भोगी, उन्हें खत्म किया जाएगा।
राज्यपाल से भेंट की
वहीं दूसरी ओर मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री कमलनाथ ने दीपक बाबरिया, दिग्विजय सिंह, अजय सिंह, सुरेश पचौरी, अरुण यादव के साथ एमपी की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल से मुलाकात कर सरकार बनाने का दावा पेश किया।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
Next Story