बिहार कांग्रेस अध्यक्ष के पद से छुट्टी होने के बाद अशोक चौधरी ने तोड़ी चुप्पी
अशोक चौधरी की कल ही बिहार कांग्रेस अध्यक्ष के पद से छुट्टी कर दी गई थी।

X
टीम डिजिटल/हरिभूमि, दिल्लीCreated On: 27 Sep 2017 10:31 AM GMT Last Updated On: 27 Sep 2017 10:31 AM GMT
बिहार कांग्रेस अध्यक्ष के पद से छुट्टी होने के बाद अशोक चौधरी ने चुप्पी तोड़ दी है। उन्होंने कहा है कि अभी उनका पार्टी छोड़ने का कोई इरादा नहीं है, लेकिन जो हुआ है, वो भी उन्हें मंजूर नहीं है।
Party ke nirnay ka swagat karte hain lekin...:Ashok Choudhary,who was relieved from the post of Bihar Pradesh Congress Committee chief y'day
— ANI (@ANI) September 27, 2017
अशोक चौधरी ने कहा कि जिस तरह से हमें अपमानित करके निकाला गया है, ऐसा हमारे साथ नहीं होना चाहिए था। फिर भी हम पार्टी के फैसले का स्वागत करते हैं।
...jis tarah se humein apmanit karke nikala gaya hum woh deserve nahi karte: Ashok Choudhary, frmr Bihar Pradesh Congress Committee chief
— ANI (@ANI) September 27, 2017
बता दें कि मंगलवार को कांग्रेस ने पार्टी की बिहार इकाई के अध्यक्ष अशोक चौधरी को तत्काल प्रभाव से हटा दिया था। फिलहाल उनकी जगह किसी नेता को अध्यक्ष पद नहीं दिया गया है।
Abhi humara party chorrne ka koi irada nahi hai lekin yeh bhi manzoor nahi hai: Ashok Choudhary, frmr Bihar Pradesh Congress Committee chief
— ANI (@ANI) September 27, 2017
कांग्रेस ने यह कदम पार्टी की राज्य इकाई में बगावत की खबरों के बीच उठाया है। खबरें थीं कि अशोक चौधरी की अगुवाई में पार्टी का एक धड़ा जदयू में शामिल हो सकता है।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
Next Story