POCSO Act Amendment को निर्भया की मां ने बताया सरकार का अच्छा कदम, लेकिन एक्ट के इस नियम पर उठाए सवाल
पॉक्सो एक्ट को लेकर निर्भया की मां का भी बयान सामने आया है। निर्भया की मां आशा देवी ने कहा कि 12 साल की बच्ची के साथ बलात्कार करने वाले फांसी देना सरकार का अच्छा कदम है, लेकिन उनसे ऊपर की उम्र वालों का क्या?

X
टीम डिजिटल/हरिभूमि, दिल्लीCreated On: 22 April 2018 12:01 PM GMT Last Updated On: 22 April 2018 12:01 PM GMT
केंद्रीय मंत्रीमंडल द्वारा पॉक्सो एक्ट में बदलाव के प्रस्ताव को राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने पास कर दिया है। इस प्रस्ताव के पास होने के बाद अब 12 साल तक की बच्ची से बलात्कार करने पर आरोपी को फांसी की सजा होगी।
इसे भी पढ़ेंः कठुआ-उन्नाव गैंगरेप पर केंद्रीय मंत्री ने दिया विवादित बयान, कहा- देश में एक-दो घटना हो जाए तो न बनाए बात का बतंगड़
इस दौरान पॉक्सो एक्ट को लेकर निर्भया की मां का भी बयान सामने आया है। निर्भया की मां आशा देवी ने कहा कि 12 साल की बच्ची के साथ बलात्कार करने वाले फांसी देना सरकार का अच्छा कदम है, लेकिन उनसे ऊपर की उम्र वालों का क्या?
आशा देवी ने कहा कि बलात्कार से बढ़ा कोई जघन्य अपराध नहीं है, इसके बराबर कोई दूसरा दर्द नहीं है। बलात्कार के हर आरोपी की सजा फांसी होनी होनी चाहिए।
2012 में हुआ निर्भया कांड
गौरतलब है कि दिसंबर 2012 में दिल्ली में निर्भया का निर्दयता के साथ बलात्कार हुआ था। जिसके बाद पूरे भारत में बलात्कार के आरोपियों को सख्त से सख्त सजा देने के समर्थन में लोगों ने विरोध प्रदर्शन किया था।
नए पॉक्सो एक्ट में ये है प्रावधान
- 12 साल से कम उम्र की बच्ची के साथ बलात्कार करने वाले को फांसी की सजा का प्रावधान किया गया
- 16 साल की कम उम्र की लड़की से बलात्कार करने की स्थिति में कम से कम 10 से 20 तक की सजा का प्रावधान किया गया है।
- महिलाओं से बलात्कार करने वाले आरोपी को 7-10 साल का कठोर कारावास होगा, इसे आजीवन कारावास के तौर पर भी बढ़ाया जा सकता है।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
Next Story