ममता के बाद ओवैसी ने भाजपा को बताया मुसलमान विरोधी, बोले- देश के हालात बहुत ख़राब हैं
AIMIM के नेता असदुद्दीन ओवैसी ने भाजपा पर बड़ा हमला बोला है। ओवैसी ने भाजपा को मुस्लिम और दलित विरोधी बताया है।

AIMIM के नेता असदुद्दीन ओवैसी ने भाजपा पर बड़ा हमला बोला है। ओवैसी ने भाजपा को मुस्लिम और दलित विरोधी बताया है। हैदराबाद के सांसद ओवैसी ने भाजपा पर हमला करते हुए कहा है कि भाजपा दलित और मुस्लिम विरोधी है।
ओवैसी ने कहा कि भाजपा सरकार में हालात और खराब होगें। उऩ्होंने कहा कि चूंकि भाजपा सरकार में है इसलिए भाजपा ने मुसलमानों और दलितों के खिलाफ नफरत का जहर घोल दिया है।
Since BJP came to power they've spread hatred&communal poison against minorities,Muslims in particular&Dalits.Things have come to such stage that govt officer has audacity to question an adult's marriage:A Owaisi on inter-faith couple allegedly harassed at Lucknow passport office pic.twitter.com/DzORbENB6m
— ANI (@ANI) June 21, 2018
ओवैसी ने कहा कि आज के समय देश के हालात खराब है। उन्होंने कहा कि आज ऐसा समय आ गया है कि सरकारी अधिकारी के पास विवाह पर सवाल उठाने का अधिकार है। यही भाजपा चाहती है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ने पिछले 4 सालों में मुसलमानो और दलितों के खिलाफ ही कार्य किया और समाज में नफरत फैलाई है।
आपको बता दे कि लखनऊ में पासपोर्ट ऑफिस में एक जोडे ने आरोप लगाया था कि अधिकारी ने उनके अलग-अलग धर्म के होने पर सवाल उठाए थे। जब यह बात सोशल मीडिया के सामने आई तो विदेश मंत्री सुषमा स्वराज विदेश मंत्रालय की तरफ से जोड़े को पासपोर्ट दे दिया गया है।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App