Triple Talaq पर बोले ओवैसी- मिस्टर मोदी आंखें खोलो और दिमाग से पर्दे हटाओ

ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन 'एआईएमआईएम' प्रमुख असदउद्दीन ओवैसी ने ट्रिपल तलाक बिल मामले पर मोदी सरकार पर तंज कसा है।
असदउद्दीन ओवैसी ने पुणे में कहा कि आज हमारी मां और बहनों ने जुलूस में हिस्सा लेकर जालिम हुकुमत को पैगाम दिया और हम नौजवानों को और बुजुर्गों को पैगाम दिया कि आपको भी खड़ा होना होगा शरियत के लिए।
Aaj humari maa aur beheno ne jaloos mein hissa lekar zalim hukumat ko paigam diya aur hum naujawaon ko aur buzurgon ko paigam diya ki aapko bhi khada hona hoga Shariat ke liye: Asaduddin Owaisi, AIMIM in Pune #TripleTalaqBill pic.twitter.com/PtUzdPnpBz
— ANI (@ANI) March 10, 2018
ओवैसी ने आगे कहा कि मिस्टर मोदी आंखे खोलो और दिमाग से अपने पर्दे हटाओ, आप मुस्लिम खवातीनों के हमदर्द नहीं हैं, आप दुश्मन हैं हमारे और हमारी नाइंसाफी का इंतेजाम कर रहे हैं। मगर हमारे वजीर-ए-आजम सुनेंगे क्या?
Mr Modi aankhen kholo aur dimaag se apne parde hatao, aap muslim khawateeno ke humdard nahi hain, aap dushman hain humare aur humari nainsaafi ka intezaam kar rahe hain. Magar humare wazir-e-azam sunenge kya?: Asaduddin Owaisi, AIMIM in Pune #TripleTalaqBill pic.twitter.com/Orz2vlePWL
— ANI (@ANI) March 10, 2018
मुस्लिम महिलाओं ने तीन तलाक बिल के खिलाफ प्रदर्शन किया
आपको बता दें कि शनिवार को पुणे में मुस्लिम महिलाओं ने तीन तलाक बिल के खिलाफ प्रदर्शन किय। मुस्लिम महिलाओं ने सरकार से मुस्लिम पर्सनल लॉ में कोई बदलाव न किए जाने की मांग की। महिलाओं का यह भी कहना है कि बिल बनाने को लेकर मुस्लिम महिलाओं, मुस्लिम संगठनों और पर्सनल लॉ बोर्ड कोई राय नहीं ली गई।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App