ओवैसी के बयान पर भाजपा सांसद बोले, पाकिस्तान चले जायें मुसलमान
AIMIM के प्रमुख और सांसद असदुद्दीन ओवैसी ने लोकसभा में आज भारतीय मुसलमानों के हक को लेकर एक विशेष कानून बनाये जाने की मांग की है।

X
टीम डिजिटल/हरिभूमि, दिल्लीCreated On: 7 Feb 2018 11:37 AM GMT Last Updated On: 7 Feb 2018 11:37 AM GMT
ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन(AIMIM) के प्रमुख और सांसद असदुद्दीन ओवैसी ने लोकसभा में आज भारतीय मुसलमानों के हक को लेकर एक विशेष कानून बनाये जाने की मांग की है।
लोकसभा में अपनी बात रखते हुये ओवैसी ने कहा कि केंद्र सरकार एक ऐसा कानून बनाये जिसके अंतर्गत अगर कोई व्यक्ति किसी भारतीय मुसलमान को पाकिस्तानी कहता है। तो उसके खिलाफ तीन साल की सजा का प्रावधान किया जाये।
ओवैसी द्वार उठायी गई इस मांग पर भाजपा सांसद विनय कटियार ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि जो लोग वंदे मातरम और तिरंगे का आदर नहीं करते उनके खिलाफ कानून पहले से ही बना हुआ है। जो पाकिस्तानी झंडे का फहराते हैं उन्हें सजा मिलनी चाहिए।
There should be a bill that punishes those who do not respect Vande Matram, those who insult the national flag... those who hoist the Pakistani flag, they should be punished: BJP MP Vinay Katiyar on Owaisi's demand of prosecution for calling Indian Muslims 'Pakistani'. pic.twitter.com/UIEBRWxn5s
— ANI (@ANI) February 7, 2018
सांसद विनय कुमार ने आगे कहा कि दूसरी बात ये है कि मुसलमान इस देश में रहना ही नहीं चाहिए। उन्होंने जनसंख्या के आधार पर देश का बंटवारा कर दिया तो इस देश में रहने की क्या आवश्यकता थी? उनको एक अलग भू-भाग दे दिया गया है, बांग्लादेश या पाकिस्तान जायें। यहां क्या काम है उनका?
Doosri baat ye hai, Musalman iss desh mein rehna hi nahi chahye, unhone jansankhya ke aadhaar par desh ka batwara kardia toh iss desh mein rehne ki kya avashyakta thi? Unko alag bhu-bhaag de dia gaya, Bangladesh ya Pakistan jaayen yahan kya kaam hai unka? : BJP MP Vinay Katiyar pic.twitter.com/VXMw6rSx9X
— ANI (@ANI) February 7, 2018
आपको बता दें कि भारतीय मुसलमानों को आए दिन कुछ लोग पाकिस्तान भेजने व उन्हें पाकिस्तानी कहने जैसे ताने मारते रहते हैं। लोगों के इसी रवैये पर सख्त कार्रवाई होने की मांग ओवैसी ने लोकसभा में उठायी है।
गौरतलब है कि एआईएमआईएम के अध्यक्ष ओवैसी का रवैया हमेशा पाकिस्तान के खिलाफ सख्त रहा है। उन्होंने पाकिस्तान की जेल में बंद भारतीय नागरिक कुलभूषण जाधव का पक्ष भी लिया था।
साथ ही उन्होंने कहा था कि अगर वास्तव में पाकिस्तान खुद को इस्लामिक देश कहता है तो पाकिस्तान को बताना पड़ेगा कि इस्लाम में रहम किसको बोलते हैं। और पाकिस्तानी जेल में कैद हिंदुस्तानियों को रिहा करने की बात कही थी।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
Next Story