AIMIM अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी ने प्रणव मुखर्जी पर साधा निशाना, कहा- कांग्रेस का हुआ खात्मा
AIMIM पार्टी के अध्यक्ष और सांसद असदुद्दीन ओवैसी ने पूर्व राष्ट्रपति प्रणव मुखर्जी और कांग्रेस पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा है कि अब कांग्रेस खत्म हो गई है। अब कांग्रेस से कोई उम्मीद नहीं की जा सकती।

असुदुद्दीन ओवैसी ने पूर्व राष्ट्रपति प्रणव मुखर्जी पर निशाना साधते हुए कहा कि भारत के पूर्व राष्ट्रपति आरएसएस के मुख्यालय गए। क्या आपको अब भी उम्मीद है।
उन्होंने आगे कहा कि जिस आदमी ने कांग्रेस में 50 साल बिताए और बाद में भारत के राष्ट्रपति बने वह आरएसएस के नागपुर मुख्यालय गए। क्या अब आप कांग्रेस से कोई उम्मीद कर सकते हैं? अब कांग्रेस खत्म हो गई है।
आपको बता दे कि पूर्व राष्ट्रपति प्रणव मुखर्जी आरएसएस के मुख्यालय गए जहां प्रणव मुखर्जी ने आरएसएस के स्वयंसेवकों को संबोधित किया। पूर्व राष्ट्रपति ने आरएसएस के संस्थापक डॉ॰ केशवराम बलिराम हेडगेवार को भारत माता का सेवक बताया भी बताया था।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App