ताज महल दौरे को लेकर ओवैसी, अखिलेश ने कसे सीएम योगी पर तंज, सियासत गरमाई
यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के ताज महल दौरे को लेकर सियासत तेज हो गई है।

यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के ताज महल दौरे को लेकर सियासत तेज हो गई है। जहां, सपा के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने सीएम योगी को आड़े हाथ लिया है, वहीं एमआईएम के अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी ने भी करारा तंज कसा है।
Instead of sweeping at Taj Mahal,UP CM must clean ppl's mind in his party&cabinet:Asaduddin Owaisi on UP CM's cleanliness drive at #TajMahal pic.twitter.com/4r1wGiwoIi
— ANI (@ANI) October 26, 2017
ताज नहीं पार्टी नेताओं का दिमाग साफ करें
ओवैसी ने कहा है कि योगी आदित्यनाथ को ताज महल साफ करने की बजाए अपनी पार्टी के नेताओं और कैबिनेट मंत्रियों के दिमाग को साफ करना चाहिए। उन्होंने कहा है कि दिखावे के लिए ताज महल साफ करने से कुछ फायदा होने वाला नहीं है।
What happened to anti-romeo squads? A couple visiting Fatehpur Sikri were beaten when they tried to click a selfie: Akhilesh Yadav pic.twitter.com/tNlhdPEdz0
— ANI UP (@ANINewsUP) October 26, 2017
बदनामी से बचने का स्टंट है ताज महल दौरा
उधर, अखिलेश यादव ने भी योगी के ताज महल दौरे को दुनियाभर में हो रही बदनामी से बचने का एक स्टंट करार दिया है। पूर्व सीएम का कहना है कि योगी सरकार और उनके मंत्रियों ने जिस तरह से ताज महल का मजाक उड़ाया है, उसकी भरपाई जल्द होने वाली नहीं है।
ये है जमुना किनारे खड़े ताज का कहना
— Akhilesh Yadav (@yadavakhilesh) October 26, 2017
ये है प्यार का तीर्थ, यहाँ भी आते रहना pic.twitter.com/yAp1P8aRtm
लखनऊ में प्रेस वार्ता के साथ अखिलेश यादव ने ताज महल को लेकर एक ट्वीट भी किया है। वह लिखते हैं, 'ये है जमुना किनारे खड़े ताज का कहना - ये है प्यार का तीर्थ, यहाँ भी आते रहना।'
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App