अरविंद केजरीवाल, संजय सिंह और आशुतोष ने संयुक्त चिट्ठी जारी कर लिखित में अरुण जेटली से मांगी माफी
अरविंद केजरीवाल के इलावा आम आदमी पार्टी के नेता संजय सिंह और आशुतोष ने भी वित्त मंत्री अरूण जेटली से लिखित में माफी मांगी है। आपको बता दे कि वित्त मंत्री अरूण जेटली ने अरविंद केजरीवाल और उनके साथियों पर मानहानि का केस दर्ज कराया था।

X
टीम डिजिटल/हरिभूमि, दिल्लीCreated On: 2 April 2018 1:50 PM GMT Last Updated On: 2 April 2018 1:50 PM GMT
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने केंद्रीय वित्त मंत्री अरूण जेटली मानहानि मामले से लिखित माफी मांगी है। अरविंद केजरीवाल के इलावा आम आदमी पार्टी के नेता संजय सिंह और आशुतोष ने भी वित्त मंत्री अरूण जेटली से लिखित में माफी मांगी है।
आपको बता दे कि वित्त मंत्री अरूण जेटली ने अरविंद केजरीवाल और उनके साथियों पर मानहानि का केस दर्ज कराया था । क्योंकि अरविंद केजरीवाल और उनके साथियों ने वित्त मंत्री अरूण जेटली पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाया था।
जिसे लेकर अरूण जेटली ने कोर्ट में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और उनके साथियों के खिलाफ मानहानि का मुकदमा दर्ज कराया था। आपको बता दे कि अरविंद केजरीवाल ने इससे पहले भी अरूण जेटली से अपने द्वारा लगाए गए आरोपों को लेकर माफी मांगी थी।
लेकिन अरूण जेटली ने उस समय अरविंद केजरीवाल के आगे यह शर्त रखी थी कि उनके दो और साथी आशुतोष और संजय सिंह भी उनसे माफी मांगे तभी वह उनकी माफी स्वीकार करेंगे।
अब अरविंद केजरीवाल,संजय सिंह और आशुतोष ने संयुक्त रूप से चिट्ठी लिखकर अरूण जेटली से माफी मांगी है। देखना होगा कि अरूण जेटली इन तीनों नेताओं की माफी स्वीकार करते है या कोर्ट में अपना केस जारी रखते है।
गौरतलब है कि अरविंद केजरीवाल अरूण जेटली से पहल बीजेपी के नेता और केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी से भी माफी मांग चुके है। यहीं नहीं अभी हाल ही में अरविंद केजरीवाल ने पंजाब सरकार के पूर्व मंत्री मजीठिया से भी माफी मांगी थी। जिसे लेकर पंजाब में आम आदमी पार्टी के नेताओं ने अपनी ही पार्टी के खिलाफ विद्रोह कर दिया था।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
Next Story