अरविंद केजरीवाल का PM Modi पर हमला, कहा- ऐसे प्रधानमंत्री के हाथों में देश सुरक्षित नहीं
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर हमला करते हुए कहा कि मोदी के हाथों में देश सुरक्षित नहीं है।

मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल का धरना लगातार 7वें दिन भी जारी है। आम आदमी पार्टी के प्रमुख और दिल्ली के मुख्यमंत्री केजरीवाल उपराज्यपाल के ऑफिस में धरने पर बैठे हैं।
आज मुख्यमंत्री केजरीवाल ने अपनी मांगों को लेकर प्रधानमंत्री मोदी पर करारा हमला बोला है। केजरीवाल ने कहा है कि दिल्ली में अफसरों की हड़ताल में प्रधानमंत्री का हाथ है।
केजरीवाल ने कहा कि जो प्रधानमंत्री दिल्ली में अफसरों की हड़ताल करवा सकता है,दिल्ली और राज्य सरकार का काम ठप करा सकता है क्या ऐसे प्रधानमंत्री के हाथों देश सुरक्षित है? मुख्यमंत्री केजरीवाल ने कहा कि देश का लोकतंत्र खतरें में है। ऐसे प्रधानमंत्री के हाथों देश का लोकतंत्र भी सुरक्षित नहीं है।
Good morning Delhi
— Arvind Kejriwal (@ArvindKejriwal) June 17, 2018
जो प्रधान मंत्री किसी राज्य में अफ़सरों की हड़ताल करवा के वहाँ का काम काज ठप करता है, क्या ऐसे प्रधान मंत्री के हाथों में देश का लोकतंत्र सुरक्षित है?
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल का धरना बड़ा सियासती रुप ले चुका है। कई राज्यों के मुख्यमंत्री, बड़े नेता केजरीवाल के इस धरने का समर्थन कर रहे है।
बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी,आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू ,केरल के मुख्यमंत्री पी विजयन, कर्नाटक के मुख्यमंत्री कुमारस्वामी ने केजरीवाल के धरने का समर्थन किया है। इन सभी मुख्यमंत्रीयों ने कहा है कि वह दिल्ली के उपराज्यपाल की शिकायत प्रधानमंत्री मोदी से करेंगे।
विपक्ष केजरीवाल के धरने के सहारे प्रधानमंत्री मोदी और भाजपा को घेरने की योजना बना रहे है। यह मुद्दा एक बड़ा राजनैतिक मुद्दा बनता जा रहा है। अब देखना यह होगा कि जब प्रधानमंत्री मोदी के सामने यह मुख्यमंत्री उपराज्यपाल की शिकायत करेंगे तो इस पर प्रधानमंत्री मोदी क्या कहते है?
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App