उपचुनाव रिजल्ट: केजरीवाल ने पीएम मोदी पर साधा निशाना, बोले- मोदी जी विकल्प नहीं, इन्हें हटाओ

उपचुनाव रिजल्ट: केजरीवाल ने पीएम मोदी पर साधा निशाना, बोले- मोदी जी विकल्प नहीं, इन्हें हटाओ
X
देश की चार लोकसभा और दस विधानसभा सीटों पर हुए उपचुनाव के नतीजे आने शुरु हो गए हैं। आज के नतीजों पर दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर साधा निशाना है।

देश की चार लोकसभा और दस विधानसभा सीटों पर हुए उपचुनाव के नतीजे आने शुरु हो गए हैं। आज के नतीजों पर दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर साधा निशाना है।

अरविंद केजरीवाल ने ट्वीट करते हुए लिखा कि, आज के नतीजे दिखाते हैं की देश भर में मोदी सरकार के ख़िलाफ़ लोगों में बहुत ज़्यादा ग़ुस्सा है। इसके अलावा उन्होंने लिखा कि अभी तक लोग पूछते थे- विकल्प क्या है? अब लोग कह रहे हैं कि मोदी जी विकल्प नहीं हैं, पहले इन्हें हटाओ।

आपको बता दें कि चार लोकसभा सीटों और दस विधानसभा सीटों पर पर आज मतगणना हो रही है, उनमें उत्तर प्रदेश की कैराना, महाराष्ट्र की भंडारा-गोंदिया व पालघर और नागालैंड की एक सीट शामिल है। यूपी में कैराना लोकसभा सीट पर हुए उपचुनाव को 2019 में होने वाले चुनाव का सेमीफाइनल माना जा रहा है।

कैराना लोकसभा सीट से आरएलडी की उम्मीदवार तबस्सुम हसन भारतीय जनता पार्टी की उम्मीदवार मृगांका सिंह को पछाड़कर 27000 वोटों से बढ़त बनाई हुई है। कैराना में तबस्सुम हसन की जीत लगभग तय मानी जा रही है।

जानकारी के लिए बता दें कि पालघर से भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार राजेंद्र गावित बढ़त बनाए हुए है। पालघर से बीजेपी की जीत तय मानी जा रही है। वाकि की सभी लोकसभा और विधानसभा की सभी सीटों पर विपक्ष बढ़त बनाए हुए है।

और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo

Tags

Next Story