वित्त मंत्री अरुण जेटली ने ली राज्यसभा पद की शपथ, बिमारी के ईलाज के बाद सभालेंगे कार्यभार
वित्त मंत्री अरुण जेटली ने आज राज्यसभा सांसद के पद की शपथ ली। भाजपा की ओर से अरुण जेटली को राज्यसभा के दोबारा चुना गया है। अरुण जेटली ने संसद में राज्यसभा के अध्यक्ष वैंकेया नायडू के चैंबर में शपथ ली।

वित्त मंत्री अरुण जेटली ने आज राज्यसभा सांसद के पद की शपथ ली। भाजपा की ओर से अरुण जेटली को राज्यसभा के दोबारा चुना गया है। अरुण जेटली इस बार उत्तर प्रदेश से निर्वाचित हुए हैं।
इसे भी पढ़ेंः सरकारी विभागों में नहीं होगा 'दलित' शब्द का इस्तेमाल, केंद्र सरकार ने जारी किए निर्देश
अरुण जेटली ने संसद में राज्यसभा के अध्यक्ष वैंकेया नायडू के चैंबर में शपथ ली। इस मौके पर राज्यसभा के कई सांसद मौजूद रहे। किडनी के इलाज के चलते जेटली ने रविवार को पद और गोपनीयता की शपथ ली।
जेटली राज्यसभा के हाल के चुनावों में फिर चुन लिए गए हैं पर किडनी की बिमारी की वजह से सदस्यता की शपथ नहीं ले सके थे। उनका मौजूदा कार्यकाल इसी महीने समाप्त हो रहा है।
एम्स में डायलिसिस पर अरुण जेटली
किडनी के बिमारी के चलते अरुण जेटली को 9 अप्रैल को एम्स में डायलिसिस पर रखा गया था। फिलहाल वह चिकित्सकों की देखरेख में अपने घर पर ही आराम कर रहे हैं।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App