अरुण जेटली बोले, पाकिस्तान को इसकी बड़ी कीमत चुकानी होगी, वहीं राहुल को दी ये नसीहत
केंद्रीय वित्त मंत्री अरुण जेटली ने एक निजी चैनल पर एयर स्ट्राइक, राहुल गांधी और महागठबंधन को लेकर बड़ा बयान दिया है। जेटलीने कहा कि उन्होंने चीजों के बारे में पूरी जानकारी नहीं थी। इसलिए वो ऐसे बयान देते हैं।

X
टीम डिजिटल/हरिभूमि, दिल्लीCreated On: 12 March 2019 4:21 PM GMT Last Updated On: 12 March 2019 4:21 PM GMT
केंद्रीय वित्त मंत्री अरुण जेटली ने एक निजी चैनल पर एयर स्ट्राइक, राहुल गांधी और महागठबंधन को लेकर बड़ा बयान दिया है। जेटली ने राहुल गांधी के उस बयान का कड़ा विरोध जताया जिसमें उन्होंने कहा कि अजीत डोभाल मसूद को छोड़ने कंधार गए थे। इस पर जेटलीने कहा कि उन्होंने चीजों के बारे में पूरी जानकारी नहीं थी। इसलिए वो ऐसे बयान देते हैं।
उन्होंने आगे कहा कि लोग एयर स्ट्राइक पर सवाल उठा रहे हैं लेकिन इस वक्त इस हमले से पाकिस्तान बहुत बुरे दौर से गुजर रहा है। पाक के लिए मार खाना और उसे स्वीकार करना आसान नहीं है।
आगे कहा कि वायुसेना पर हर हिंदुस्तानी को गर्व होना चाहिए और वो सवाल पूछते हैं। वहीं कांग्रेस मसूद अजहर पर झूठी बयानबाजी करती है। जिनको जानकारी नहीं है, उन्हें राजनीति छोड़ देनी चाहिए।
वहीं उन्होंने महागठबंधन पर बोलते हुए कहा कि चुनाव के दो महीने के बाद यहीं लोग आपस में लड़ते नजर आएंगे। लेकिन मेरे लोकसभा चुनाव लड़ने पर फैसला पार्टी करेगी।
दूसरी तरफ जेटली के बयान पर कपिल सिब्बल ने मोदी बनाम अराजकता पर ट्वीट किया। वित्त मंत्री अरुण जेटली द्वारा लोकसभा चुनाव को 'मोदी बनाम अराजकता' कहे जाने पर पलटवार करते हुए कांग्रेस के वरिष्ठ नेता कपिल सिब्बल ने कहा कि जेटली को नहीं भूलना चाहिए कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अराजकता हैं।
सिब्बल ने ट्वीट कर कहा कि 2019 के चुनाव को लेकर एक मंत्री ने कहा कि यह मोदी बनाम अराजकता होगा। वह भूल गए कि मोदी खुद एक अराजकता हैं। वह सर्वाधिक विभाजनकारी व्यक्ति हैं। इससे पहले जेटली ने सोमवार को एक ब्लॉग में कहा कि महागठबंधन प्रतिद्वन्द्वी दलों का आत्मघाती गठजोड़ है और लोकसभा चुनाव में लोगों को मोदी या अराजकता में से चयन करना है
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
- Arun Jaitley Balakot air strike Pakistan Pulwama terror attack India Rahul Gandhi Prime Minister Narendra Modi Finance Minister Arun Jaitley Surgical Strikes nuclear bomb Lok Sabha Elections 2019 Lok Sabha Election 2019 अरुण जेटली राहुल गांधी महागठबंधन नरेंद्र मोदी पुलवामा अटैक पाकिस्तान लोकसभा चुनाव 2019
Next Story