''तेजी से भारत आ रहे हैं पाकिस्तान से आतंकी''
रक्षा मंत्री अरुण जेटली ने संसद में प्रश्नकाल के दौरान पाकिस्तान को लेकर एक बड़ा खुलासा किया है।

वित्त मंत्री और रक्षा मंत्री अरुण जेटली ने संसद में पाकिस्तान को लेकर एक बड़ा खुलासा किया है। लोकसभा में जेटली ने कहा कि पाकिस्तान बहुत तेजी से भारत में अपने आतंकी भेज रहा है।
इसे भी पढ़ें: गृह मंत्रालय ने कहा- 1 अक्टूबर से मृत्यु का पंजीकरण कराने के लिए आधार नंबर होगा जरूरी
जेटली ने कहा कि पाकिस्तान ने जम्मू-कश्मीर में आतंकियों को भेजने की कोशिशें तेज की हैं लेकिन इससे उन्हें भारी नुकसान उठाना पड़ा है। जेटली ने यह भी कहा कि सेना पश्चिम सीमा पर अपनी बढ़त और प्रभाव बनाने में सफल रही है।
सदन में बोलते हुए उन्होंने कहा कि पाकिस्तान ने घुसपैठ की घटनाओं को तेज की है। लेकिन उन्हें इसकी भारी कीमत चुकानी पड़ी है। संसद में जेटली ने रिपोर्ट पेश करते हुए बताया कि भारत पाक बॉर्डर पर 221 बार सीजफायर का उल्लंघन हुआ।
इसे भी पढ़ें: भारतीय नौसेना के पास होगी दुनिया की सबसे आधुनिक पनडुब्बी, घबराया चीन
जेटली ने ये भी जानकारी दी कि इस साल नियंत्रण रेखा के पास पाकिस्तान की तरफ से 285 बार सीजफायर का उल्लंघन किया गया। जबकि पिछले साल 2016 में 288 घटनाएं हुई थी।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App