जेटली ने कहा- देश सेना पर रखे भरोसा
इतनी बड़ी रक्षा वाली सीमा पर जहां कुछ मीटर पर पोस्ट है, यह पाकिस्तानी सेना की बिना मिलीभगत के संभव नहीं हो सकता।

भारत के रक्षा मंत्री अरुण जेटली ने पाकिस्तान के दावे को झूठा करार देते हुए कहा कि भारतीय जवानों के शवों को क्षत-विक्षत करने के मामले में पाक इनकार की कोई विश्वसनीयता नहीं है।
Pak's denial carries no credibility: Jaitley
— ANI Digital (@ani_digital) May 3, 2017
Read @ANI_news story | https://t.co/rfzWoRIIhW pic.twitter.com/AIbDE8UhZE
जेटली ने कहा कि ऐसा सेना के संरक्षण या भागीदारी के बिना हो ही नहीं सकता। पाक की इस हरकत पर कार्रवाई की मांग पर जेटली ने कहा कि अपनी फौज पर भरोसा रखिए।
उन्होंने कहा कि पूरी घटना से पता चलता है कि पहले पाक सेना द्वारा जवानों को मारा गया और फिर शवों के साथ बर्बरता की गई। उन्होंने कहा कि इतनी बड़ी रक्षा वाली सीमा पर जहां कुछ मीटर पर पोस्ट है, यह पाकिस्तानी सेना की बिना मिलीभगत के संभव नहीं हो सकता।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App