Hari bhoomi hindi news chhattisgarh
toggle-bar

अरुण जेटली ने कांग्रेस पर साधा निशाना, कहा- भ्रष्टाचार गुजरे जमाने की बात, GST से महंगाई काबू में

अरुण जेटली ने कहा कि राज्यों में भी भ्रष्टाचार धीरे-धीरे खत्म हो रहा है।

अरुण जेटली ने कांग्रेस पर साधा निशाना, कहा- भ्रष्टाचार गुजरे जमाने की बात, GST से महंगाई काबू में
X

वित्त मंत्री अरुण जेटली ने आज गुरुवार को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि केंद्र सरकार में भ्रष्टाचार अब गुजरे जमाने की बात हो गई है, राज्यों में भी भ्रष्टाचार धीरे-धीरे खत्म हो रहा है।

अरुण जेटली ने कहा कि प्राइवेट सेक्टर में निवेश में थोड़ी दिक्कतें आ रही हैं, लेकिन केंद्र सरकार इनका हल ढूंढ रही है। जल्द ही इसके बारे में बताया जाएगा।

अरुण जेटली ने कहा कि नोटबंदी और जीएसटी से काले धन और बेनामी संपत्ति वालों पर लगाम लगी है, अब भारत में भारी मात्रा में कैश से लेनदेन नहीं हो सकता है।

जेटली ने कहा कि जहां तक जीएसटी में नई वस्तुओं को लाने की बात है इसमें रियल स्टेट को लाना काफी आसान है। जीएसटी लागू होने के बाद भी हम महंगाई को काबू रखने में कामयाब रहे हैं।

और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App

और पढ़ें
Next Story