चीन 2020 तक लॉन्च करेगा आर्टीफीशियल चांद, ये होगी खासियत
चीन अपने एक शहर में कृत्रिम चांद लांच करने की तैयारी में है। बताया जा रहा है कि यह चांद इतनी ऊंचाई पर होगा कि 80 किलोमीटर तक प्रकाश देगा।

चीन अपने एक शहर में कृत्रिम चांद लांच करने की तैयारी में है। बताया जा रहा है कि यह चांद इतनी ऊंचाई पर होगा कि 80 किलोमीटर तक प्रकाश देगा। खास बात यह है कि यह आर्टीफीशियल चंद्रमा वास्तविक चंद्रमा से आठ गुना ज्यादा चमकीला होगा।
इस कृत्रिम उपग्रह को प्रकाश उपग्रह के रूप में प्रचारित किया जा रहा है। यह चीन के चेंगदू शहर के इलाके के दक्षिण में ऊंचाई पर स्थापित किया जाएगा।
चीनी अधिकारियों ने बताया कि कृत्रिम चांद बनाने का विचार फ्रांसीसी कलाकार की कल्पना से प्रेरित है, जिसमें उसने धरती को चारो ओर से दर्पण की माला से घेरने की बात कही थी।
इस परियोजना का खुलासा चेंगदू एयरोस्पेस साइंस एवं टेक्नोलॉजी माइक्रोइलेक्ट्रॉनिक्स सिस्टम रिसर्च इंस्टीट्यूट कंपनी लिमिटेड के चेयरमैन वू चुनफेड ने किया।बताया जा रहा है कि इस परियोजना से परंपरागत स्ट्रीटलाइटों का एक विकल्प मिलेगा।
कृत्रिम प्रकाश को 10 से 80 किलोमीटर के दायरे में कंट्रोल भी किया जा सकेगा। इस परियोजना के शुरू होने के साथ ही इसका विरोध भी शुरू हो गया है। नागरिक इस बात से चिंतित हैं कि इससे पशु-प्राणियों और अंतरिक्ष पर विपरीत असर पड़ सकता है।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App