पश्चिम बंगाल में लोकतंत्र बचाने के लिए राष्ट्रपति शासन लगना चाहिएः बाबुल सुप्रियो
पश्चिम बंगाल की आसनसोल सीट से भाजपा सांसद बाबुल सुप्रियो ने बंगाल पंचायत चुनाव में हुई हिंसा पर चिंता जाहिर की है। बाबुल सुप्रियो का कहना है कि राज्य में धारा 356 लगा देनी चाहिए।

पश्चिम बंगाल की आसनसोल सीट से भाजपा सांसद बाबुल सुप्रियो ने बंगाल पंचायत चुनाव में हुई हिंसा पर चिंता जाहिर की है। बाबुल सुप्रियो का कहना है कि यदि प्रदेश में लोकतंत्र को बचाना है तो राज्य में धारा 356 लगा देनी चाहिए। इसी के बल पर राज्य में प्रजातंत्र को बचाया जा सकता है।
इसे भी पढ़ेः संवैधानिक संस्थानों की गरिमा बनाए रखना हर राजनीतिक दल और संगठन की जिम्मेदारी- राजनाथ सिंह
मुकुल रॉय ने भी लगाए ममता सरकार पर आरोप
भाजपा नेता मुकुल रॉय ने भी ममता सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि ममता बनर्जी लोकतंत्र की हत्या करना चाहती है। राज्य में पुलिस तमाशबीन बनी हुई है। ममता सरकार ने राज्य में लोकतंत्र को खत्म कर दिया है।
इससे पहले भाजपा नेताओं ने दिल्ली पार्टी मुख्यालय पर प्रेस कांफ्रेंस कर बंगाल सरकार पर पंचायत चुनाव में हिंसा करने का आरोप लगाया।
भाजपा नेता ने कहा कि पंचायत चुनाव में भाजपा के कार्यकर्ताओं को मारा जा रहा है, पीटा जा रहा है।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App