जम्मू कश्मीर/ LOC पर पाकिस्तानी का कायराना हमला, सेना के मेजर और BSF कांस्टेबल घायल
जम्मू कश्मीर में नियंत्रण रेखा के पास अग्रिम चौकियों और रिहायशी क्षेत्रों में पाकिस्तानी सैनिकों की ओर से की गयी गोलीबारी में सेना के एक मेजर और बीएसएफ जवान घायल हो गये।

X
टीम डिजिटल/हरिभूमि, दिल्लीCreated On: 11 Jan 2019 6:22 AM GMT Last Updated On: 11 Jan 2019 6:22 AM GMT
जम्मू कश्मीर में नियंत्रण रेखा के पास अग्रिम चौकियों और रिहायशी क्षेत्रों में पाकिस्तानी सैनिकों की ओर से की गयी गोलीबारी में सेना के एक मेजर और बीएसएफ जवान घायल हो गये।
अधिकारियों ने बताया कि पाकिस्तानी सेना ने बृहस्पतिवार को लगातार तीसरे दिन संघर्षविराम का उल्लंघन किया जिसका भारतीय बलों ने मुंहतोड़ जवाब दिया।
सेना के एक अधिकारी ने कहा, ‘‘सेना के एक मेजर और बीएसएफ के एक कांस्टेबल पाकिस्तानी सैनिकों की गोलीबारी में घायल हो गये। पाकिस्तानी सैनिकों ने बृहस्पतिवार देर रात को बालाकोटे सेक्टर के तारकुंडी अग्रिम क्षेत्र में संघर्षविराम का उल्लंघन करते हुए गोलीबारी की।'
अधिकारियों ने बताया कि दोनों को जम्मू के 166 सैन्य अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहां उनकी हालत स्थिर बतायी गयी है।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
Next Story