सेना पाक के हर नापाक हरकत का दे रही मुंहतोड़ जवाबः लेफ्टिनेंट जनरल रणबीर सिंह
उत्तरी सेना के कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल रणबीर सिंह ने बृहस्पतिवार को कहा कि 2018 में जम्मू-कश्मीर में आतंकरोधी अभियानों के दौरान सुरक्षा बलों को उल्लेखनीय सफलता मिली है।

उत्तरी सेना के कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल रणबीर सिंह ने बृहस्पतिवार को कहा कि 2018 में जम्मू-कश्मीर में आतंकरोधी अभियानों के दौरान सुरक्षा बलों को उल्लेखनीय सफलता मिली है। इस दौरान सुरक्षा बलों और नागरिकों को निशाना बनाने वाले कई शीर्ष आतंकियों का सफाया किया गया।
उन्होंने कहा कि पिछले साल घाटी में मारे गए आतंकवादियों की संख्या पिछले 10 सालों में सबसे अधिक है।
सिंह ने कहा, सुरक्षा के दृष्टिकोण से सुरक्षा बलों के लिए 2018 का साल सबसे अच्छा साल रहा। 250 से अधिक आतंवादी मारे गए, करीब 54 को गिरफ्तार किया गया और चार ने आत्मसमर्पण किया। वह ‘ऑपरेशन ऑल आउट' की पृष्ठभूमि में घाटी में सुरक्षा स्थिति के बारे में पूछे गए सवाल का जवाब दे रहे थे।
उन्होंने यह भी कहा कि सेना राज्य में नियंत्रण रेखा (एलओसी) पर पाकिस्तानी आक्रमण का मुंहतोड़ जवाब दे रही है। उन्होंने कहा, हमारा अभियान सफल रहा। हम सुरक्षा बलों और नागरिकों को निशाना बना रहे कई आतंकवादियों का सफाया करने में सफल रहे। हमने उनके मंसूबों को विफल कर दिया है।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App