सेना प्रमुख जनरल बिपिन रावत ने भारत में बने तेजस फाइटर जेट में भरी उड़ान, कहा- सेना की बढ़ेगी ताकत
देश में निर्मित तेजस लड़ाकू विमान को गुरुवार को फाइनल ऑपरेशनल क्लियरेंस मिल गया है। तेजस को आज औपचारिक तौर पर को वायुसेना में शामिल किया गया है। सेना प्रमुख जनरल बिपिन रावत ने इसपर सवार होकर उड़ान भरी।

देश में निर्मित तेजस लड़ाकू विमान को गुरुवार को फाइनल ऑपरेशनल क्लियरेंस मिल गया है। तेजस को आज औपचारिक तौर पर को वायुसेना में शामिल किया गया है। सेना प्रमुख जनरल बिपिन रावत ने इसपर सवार होकर उड़ान भरी। जनरल रावत ने बेंगलुरु में हो रहे एयरो इंडिया 2019 समारोह के दौरान इस देसी लड़ाकू विमान का निरीक्षण किया।
#WATCH Chief of the Army Staff General Bipin Rawat after taking a sortie in Light Combat Aircraft - Tejas in Bengaluru. pic.twitter.com/OOqlAARRWm
— ANI (@ANI) February 21, 2019
निरीक्षण के बाद सेना प्रमुख रावत ने कहा कि तेजस की उड़ान भरना शानदार मौका था। अंधेरे में टारगेट पर सटीक निशाना लगाने के काबिल है। एचएएल और डीआरडीओ को धन्यवाद देता हूं। मैं अनुभव के आधार पर मैं कह सकता हूं कि इस तरह के जहाज बेड़े में शामिल होने से सशस्त्र बल की ताकत में इजाफा होगा।
Chief of the Army Staff General Bipin Rawat: Flight in LCA Tejas was an experience of a lifetime. From what I could witness, avionics are very good, it's targeting is very good. It's a wonderful aircraft if it gets added to inventory it will increase our air power. pic.twitter.com/WwUcFC6ekT
— ANI (@ANI) February 21, 2019
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App