आर्मी चीफ: महिला आर्मी के जरिए पत्थरबाजों से ऐसे निपटेगी सेना
रावत ने कहा आतंकी आजकल महिलाओं को ढाल बनाकर इस्तेमाल कर रहे हैं।

X
टीम डिजिटल/हरिभूमि, दिल्लीCreated On: 10 Jun 2017 10:11 AM GMT Last Updated On: 10 Jun 2017 10:11 AM GMT
भारतीय सेना के प्रमुख बिपिन रावत शनिवार को देहरादून स्थित भारतीय सैन्य अकादमी गए। आईएमए देहरादून में पासिंग आउट परेड के दौरान रिक्रूट्स को संबोधित करते हुए उन्होंने कई अहम बाते कहीं।
सेना प्रमुख ने कहा कि सेना को महिला अफसरों की जरूरत है, क्योंकि कई बार जब सेना ऑपरेशन में जाती है तो विरोध में महिलाएं सामने आ जाती हैं। उन्होंने कहा कि आतंकी आजकल महिलाओं को ढाल बनाकर इस्तेमाल कर रहे हैं।
Kyunki humlog kayi baar jab operation mein jaate hain awaam ka saamna karna padta hai. kayi baar ladies hamare aage aa jaati hai: Army chief pic.twitter.com/hAl7stM7J7
— ANI (@ANI_news) June 10, 2017
रावत ने कहा कि क्योंकि आतंकी नए-नए तरीके अपना रहे हैं इसलिए सेना को भी आधुनिक तकनीक इस्तेमाल करने की जरूरत है जिससे आवाम को तकलीफ नहीं होगी और हम सक्ष्म होंगे।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
Next Story