बोले जम्मू के आईजीपी, सेना और पुलिस हर स्थिति के लिए तैयार, दिया जा रहा है पाक को मुंहतोड़ जवाब
सेना और जम्मू कश्मीर पुलिस ने पाकिस्तान को करारा जवाब देते हुए कहा है कि भारतीय सेना और पुलिस किसी भी स्थिति का सामना करने के लिए तैयार है।
सेना और जम्मू कश्मीर पुलिस ने पाकिस्तान को करारा जवाब देते हुए कहा है कि भारतीय सेना और पुलिस किसी भी स्थिति का सामना करने के लिए तैयार है। आईजीपी जम्मू एसडी सिंह ने कहा है कि सीमा पर बसे हमारे गांवों के 13 नागरिक पाकिस्तान की फायरिंग के कारण घायल हो गए है। लेकिन हमारे नागरिकों और सैनिको का मनोबल उनसे बहुत अधिक हैं। उन्होंने आगे कहा कि हमने लोगों को कमजोर इलाकों से खाली करने की पूरी व्यवस्था कर ली है।
आपको बता दे कि सीमा पर पाकिस्तान द्वारा लगातार सीजफायर उलल्घन किया जा रहा है। जिस वजह से सीमा पर स्थित भारतीय गांवों में पिछले कुछ दिनों से युद्द जैसे हालात है। पाकिस्तान के सैनिक गांव वालों के घरों पर हमला कर रहे है। आम नागरिकों को लक्ष्य बनाकर पाकिस्तान द्वारा फायर किया जा रहा है।
पाकिस्तान की तरफ से हो रहे सीजफायर की वजह से गांवों को भारी जान-माल का नुसकान हो रहा है। पाक सेना भारतीय सेना की चौकियो को निशाना बना कर हमला कर रही है। आज सुबह ही भारत के 2 सैनिक पाक गोलीबारी की चपेट में आ जाने से शहीद हो गए है। भारतीय सैनिकों द्वारा पाकिस्तान को उसी की भाषा में जवाब दिया जा रहा है।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App