इतिहास में 26 अप्रैल: पहली बार चांद पर उतरा था अमेरिका का अंतरिक्ष यान, जानें और क्या है खास
इतिहास में 26 अप्रैल की तारीख कई वजह से महत्वपूर्ण है, जिनमें भारतीय गणितज्ञ रामानुजन का निधन और रूस में चेरनोबिल परमाणु हादसा शामिल है। साल का यह 116वां दिन अमेरिका के अंतरिक्ष इतिहास में भी बहुत महत्वपूर्ण है। इसी दिन अमेरिका का एक अंतरिक्ष यान चंद्रमा की सतह पर उतरा था। देश दुनिया की 26 अप्रैल की चुनींदा घटनाओं पर एक नजर।

X
टीम डिजिटल/हरिभूमि, दिल्लीCreated On: 26 April 2018 5:42 AM GMT Last Updated On: 26 April 2018 5:42 AM GMT
इतिहास में 26 अप्रैल की तारीख कई वजह से महत्वपूर्ण है, जिनमें भारतीय गणितज्ञ रामानुजन का निधन और रूस में चेरनोबिल परमाणु हादसा शामिल है। साल का यह 116वां दिन अमेरिका के अंतरिक्ष इतिहास में भी बहुत महत्वपूर्ण है। इसी दिन अमेरिका का एक अंतरिक्ष यान चंद्रमा की सतह पर उतरा था। देश दुनिया की 26 अप्रैल की चुनींदा घटनाओं पर एक नजर...
इतिहास में 26 अप्रैल
- 1654: यहूदियों को ब्राजील से निकाला गया।
- 1755: रूस का पहला विश्वविद्यालय राजधानी मॉस्को में खोला गया।
- 1828: यूनान की आजादी के समर्थन में रूस की तुर्की के खिलाफ युद्ध की घोषणा।
- 1920: महान गणितज्ञ श्रीनिवास रामानुजम का निधन।
- 1959: क्यूबा ने पनामा पर आक्रमण किया।
- 1962: पहली बार एक अमेरिकी अंतरिक्ष यान ने चाँद की सतह को छुआ।
- 1974: माल्टा ने संविधान अंगीकार किया।
- 1975: सिक्किम भारत का 22वां राज्य बना।
- 1986: चेरनोबिल में परमाणु हादसा हुआ. उस वक्त चेरनोबिल, जो अब यूक्रेन में है, सोवियत रूस का हिस्सा हुआ करता था।
- 26 अप्रैल को विश्व बौद्धिक संपदा दिवस भी मनाया जाता है।
इनपुट भाषा
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
Next Story